मधेपुरा: जिले में तीसरे चरण में होने विधानसभा चुनाव को संपन्न कराने के लिए प्रतिनियुक्त किए गए माइक्रो ऑब्जर्वर को प्रशिक्षण दिया गया. जिला मुख्यालय स्थित झल्लू बाबू सभागार में आयोजित प्रशिक्षण कार्यशाला में उपस्थित सभी माइक्रो ऑब्जर्वर को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा चुनाव में दायित्व के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई.
जिले के सभी मतदान केंद्रों पर माइक्रो ऑब्जर्वर की प्रतिनियुक्ति की गई है. सभी आब्जर्वर मतदान केंद्रों पर मतदान के दिन होने वाली गतिविधियों की संपूर्ण प्रक्रिया पर नजर रखेंगे. मतदान की प्रक्रिया में किसी प्रकार की अनियमितता मिलने पर इसकी सूचना माइक्रो ऑब्जर्वर द्वारा तत्काल निर्वाचन आयोग द्वारा प्रतिनियुक्त किए गए प्रेक्षक को दी जाएगी. प्रेक्षक ने आलमनगर द्वारा झल्लू बाबू सभागार में माइक्रो प्रेक्षक को दिए जा रहे प्रशिक्षण का जायजा लिया गया. साथी कोविड-19 के लिए किये जा रहे सुरक्षात्मक उपायों की विस्तृत जानकारी दी गई. वहीं दूसरी ओर शहर के ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय में बनाया गया मतगणना हॉल का जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी नवदीप शुक्ला ने जायजा लिया.
उन्होंने बृजगृह के सुरक्षा तथा ईवीएम ग्रहण काउंटर का निरीक्षण किया तत्पश्चात उपस्थित सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी अपने कार्य को ससमय पूरा किया जाए.
पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....











