25 अक्टूबर को पड़ोसी सीमेंट गोदाम के मुंसी ने उन्हें बताया कि उसके घर का मेन गेट खुला हुआ है. घर का ताला टूटकर नीचे गिरा हुआ है. पड़ोसी द्वारा सूचना दिए जाने पर वे लोग घर आए. घर का ताला टूटा हुआ मिला. अंदर आलमारी के बाहर सारा सामान बिखरा पड़ा था. परिजनों ने बताया कि घर में रखे एक लैपटॉप भी गायब है.
उन्होंने कहा कि चोरों ने 25 हजार रुपये नगद और सात लाख का सामानों की चोरी की है. चोरी गए सामानों में सोने का तीन चेन, तीन लॉकेट, दो जोड़ी कंगन, एक जोड़ा बाली, तीन जोड़ा टॉप, एक अंगूठी शामिल हैं. बताया गया है कि चांदी के चार जोड़ी पायल, पांच पीस पान, पांच सुपाड़ी, नौ सिक्का भी चोर साथ ले गए. चोरी की सूचना मिलते ही मठाही शिविर से पुलिसकर्मी घटना स्थल पर पहुंचे.उन्होंने घटना स्थल का जायजा लिया. सदर थाना अध्यक्ष सुरेश प्रसाद सिंह ने बताया कि चोरी का केस दर्ज कर लिए गया है. मामले की जांच की जा रही है. घटना का शीघ्र खुलासा किया जाएगा.
पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....










