मधेपुरा: शहर के विभिन्न पूजा पंडालों में स्थापित मां दुर्गा सहित विभिन्न देवी-देवताओं की प्रतिमाओं को सोमवार को विसर्जित किया गया. इस दौरान सुसज्जित वाहनों में प्रतिमाओं को रखकर जलाशयों की ओर कम संख्या में लोग पहुंचे. अबीर गुलाल के साथ देवी के जयकारे से शहर गूंज रहा था.
इस दौरान जिला मुख्यालय स्थित श्री बड़ी दुर्गा मंदिर के प्रतिमा विसर्जन शोभा यात्रा में पुरुषों के साथ भारी संख्या में महिला एवं बच्चे भी शामिल हुए. भिरखी नदी में प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया. इस दौरान मां अगले साल वापस आना के जयकारों के साथ नम आंखों से विदाई दी. जयकारों से माहौल भक्ति बना रहा. दशमी को वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन के उपरांत पूजा का विसर्जन किया गया. इस बार कोरोना के कारण सरकार द्वारा जारी प्रोटोकॉल के अनुसार शांतिपूर्ण माहौल में प्रतिमा को विसर्जित किया गया. कोरोना काल के कारण ना कोई भीड़-भाड़ न शोर-शराबा और न ही कोई बैंड बाजा.
जिस- जिस रास्ते से माँ की प्रतिमा गुजरी लोगों ने पुष्प वर्षा की गई. माता के जयकारे लगाये गए. विदाई की धुन गुंजती रही. श्रद्धालुओं के आस्था और भक्ति में कोई कमी नहीं हुई. लोग मेला का आनंद नहीं ले सके कितु मां का दर्शन में श्रद्धालुओं ने सावधानी और संयम बरतते हुए पूजा अर्चना की.
पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....











