केंद्रीय मंत्री के निधन पर शोक की लहर, जिलाध्यक्ष ने दी श्रद्धांजलि - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

9 अक्टूबर 2020

केंद्रीय मंत्री के निधन पर शोक की लहर, जिलाध्यक्ष ने दी श्रद्धांजलि

मुरलीगंज: लोक जनशक्ति पार्टी के संस्थापक व केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान के निधन की सूचना मिलते ही जिले में शोक की लहर फैल गई. विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उनके निधन को राजनीतिक जगत के लिए अपूरणीय क्षति बताया और श्रद्धांजलि व्यक्त की. 


लोजपा महिला प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष डॉ लक्ष्मी कुमारी ने कहा कि पार्टी के साथ- साथ हमने ने अपना अभिभावक खो दिया है. निधन की खबर से मन अत्यंत दुःखी है. उन्होंने सदैव गरीब और वंचित वर्ग के कल्याण व अधिकारों के लिये कार्य किया. उनका निधन भारतीय राजनीति में एक बहुत बड़ी क्षति है लगता है एक युग का अंत हो गया. 


जिसकी भरपाई कर पाना संभव नहीं है. समाज को हमेशा एक नई दिशा देने का काम केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान ने किया है.

(रिपोर्ट:- ईमेल)

पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....

Post Bottom Ad

Pages