उत्साह पूर्वक मनाया गया शरद पूर्णिमा - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

1 नवंबर 2020

उत्साह पूर्वक मनाया गया शरद पूर्णिमा

मुरलीगंज: मुरलीगंज के श्री गौतम शारदा पुस्तकालय में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वारा बड़े ही उत्साह के साथ शरद पूर्णिमा कार्यक्रम का आयोजन किया गया. मौके पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सदस्यों ने बताया कि विगत कई माह से संपूर्ण विश्व कोरोना जैसे महामारी से जूझते आ रहा है, सभी तरह के उत्सवों पर एक विवशताओं का चादर लपेटकर हम सभी आह भरते हुए समय व्यतीत करते आ रहे थे. 


आज शरद पूर्णिमा के इस पावन अवसर पर हम सभी स्वयंसेवक चन्द्रमा से अमृत वर्षा कर खीर को अमृत समान बनाने की प्रार्थना कर प्रसाद रुपी खीर ग्रहण किया. मौके पर कार्यक्रम में सह जिला संघचालक डा.शिवावतार भगत, पूर्व सह जिला संघचालक ब्रह्मानन्द जायसवाल, खंड कार्यवाह नवीन कुमार भगत, सह खंड कार्यवाह सचेन्द्र, नगर कार्यवाह प्रवीण, सह नगर कार्यवाह मनोज, कैलाश, दिनेश, विनोद, अनिल भूत, प्रताप, धीरज, सौरभ, मनीष, रवि, शिवम आदि सहित सैकड़ों स्वयंसेवक उपस्थित थे. इस कार्यक्रम में बौद्धिक सचेन्द्र, गीत गौतम, अमृतवचन मनोज, सुभाषित मनीष व प्रार्थना वाचन भोलू ने किया.



पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....

Post Bottom Ad

Pages