तीन पीड़ित से 1 लाख 33 हजार रूपये उड़ाए - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

9 दिसंबर 2020

तीन पीड़ित से 1 लाख 33 हजार रूपये उड़ाए

मधेपुरा: जिले में बदमाश इतने बेखौफ हैं कि जब जी चाहे लूट की वारदात को अंजाम दे देते हैं. ऐसी ही घटना बुधवार को भी घटित हुई. जहां शहर के अलग-अलग जगहों से तीन लोगों से 1 लाख 33 हजार रूपये उड़ा ले गए. शहर में अपराधियों द्वारा की गई एक के बाद एक छिनतई की घटना से लोग सकते में हैं. पीड़िता श्रीपुर चकला वार्ड नंबर 13 निवासी ज्योति देवी ने बताया कि मैं अपने पिता के घर एक शादी समारोह में आयी थी. 

12:30 बजे के आसपास पीएनबी बैंक से 21 हजार रूपये की निकासी की थी और घर से निजी कार्य के लिए 12 हजार रूपये लायी थी. बैंक से पैसे निकासी के बाद घर जाने के क्रम में मुख्य बाजार के अमित ज्वेलर्स से 2 भरी चांदी का मंगलसूत्र और चांदी की अंगूठी की खरीददारी कर पुन: अपने पिता के घर जा रहा थी कि पूर्णिया गोला रेमंड शो रूम के पास एक बाइक सवार दो बदमाश मेरे पास आकर झोला झपट लिया.  
मैंने उसका विरोध किया लेकिन बदमाश झोला लेकर कर्पूरी चौक की तरफ फरार हो गया. मैंने पूर्णिया गोला के पास तैनात पुलिसकर्मी को घटना की सूचना दी लेकिन पुलिस मूकदर्शक बनी रही. बता दें कि दूसरी घटना अरार ओपी में तैनात होमगार्ड जवान मुरलीगंज थाना के भलाई गांव निवासी नागेश्वर यादव ने बताया कि आज 11:45 बजे के आसपास स्टेट बैंक के मुख्य शाखा से 50 हजार की निकासी कर झोला अपने पास में रखकर पांव पैदल बस स्टेंड जा रहा था कि हीरो शोरूम के पास एक बाइक पर सवार दो बदमाश चलती बाइक से झपट्टा मार झोला लेकर भाग निकला. 

हल्ला करते हुए डीएम एसपी निवास तक पीछा किया लेकिन बदमाश भाग निकले. दोनों बदमाश अधेड़ उम्र के थे और काला रंग का बाइक था. उन्होंने एक जमीन खरीदने के लिए पैसे का निकासी किया था, आज ही जमीन का पैसा देना था. जबकि तीसरी घटना शहर के एचडीएफसी बैंक के पास पीड़ित उदाकिशुनगंज के निवासी ने बताया कि स्टेट बैंक के मेन ब्रांच से 50 हजार की निकासी कर झोला में लेकर बाजार में काम करने के बाद पैदल बस स्टेंड जा रहे थे कि एचडीएफसी बैंक के पीछे एक काले रंग के बाइक पर सवार दो युवक निकले और झोला को झपट्टा मारते हुए निकल गए.  
घटना को लेकर हल्ला किया और दूर तक बाइक का पीछा भी किया लेकिन वह भागने में सफल रहा. पीड़ित ने तत्काल थाना पहुँच कर घटना की जानकारी दी. थानाध्यक्ष सुरेश कुमार सिंह, मिठाई शिविर प्रभारी अमित कुमार घटना स्थल पर पहुंच कर मामले की जांच की और मोबाइल पुलिस को जानकारी देते हुए बदमाशों की धड़पकड़ शुरू की लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी.


पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....


Post Bottom Ad

Pages