मधेपुरा: जिले में इन दिनों अपराध का ग्राफ बढ़ता ही जा रहा है. नगर परिषद में अभी हाल ही में बुधवार को तीन लूट की घटना घटी. उक्त अपराधियों को पुलिस पकड़ भी नही पाई थी कि अभी बीते रात फिर नगर परिषद के वार्ड 1 स्थित बास्केटमैन स्टोर पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया.
घटना की जानकारी देते हुए बास्केटमैन के मालिक प्रशांत कुमार ने बताया कि स्टोर पर एक स्टाफ सो रहा था जिसका बाहर से गेट बंद कर दिया. बगल के कमरे में रखे विभिन्न ब्रांडो के चावल, ड्राई फ्रूट्स, घी सहित किराना के समानों की चोरी कर ली गई. चोरों ने परिसर में लगे ई-रिक्शा के बैटरी को भी खोलना चाहा लेकिन वे असफल रहे.
राशन के सामानों के साथ-साथ ई-रिक्शा का चार्जर आदि भी चोरी कर ली गई. उन्होंने बताया कि इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गयी है, जिसके बाद थाना प्रभारी सुरेश सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण भी किया.
(रिपोर्ट:- ईमेल)









