रेडक्रॉस ने अग्नि पीड़ितों के बीच बांटी राहत - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

21 दिसंबर 2020

रेडक्रॉस ने अग्नि पीड़ितों के बीच बांटी राहत

मधेपुरा: सोमवार को रेड क्रॉस सोसाइटी मधेपुरा द्वारा बालम गढ़िया पंचायत के वार्ड नंबर 2 एवं मधुबन पंचायत के वार्ड नंबर 3 के अग्निपीड़ित परिवारों के कार्यालय परिसर में अनुमंडल पदाधिकारी नीरज कुमार, चेयरमैन डॉक्टर शांति यादव एवं सचिव रमेंद्र कुमार रमन के द्वारा राहत सामग्री का वितरण किया गया. 

साथ ही सम्मिलित रूप से पर्यावरण संरक्षण को लेकर वृक्षारोपण किया गया. अनुमंडल पदाधिकारी ने इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा किया किए गए कार्यों की सराहना करते हुए समस्त विश्व में रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा युद्ध एवं आपात स्थिति के समय मानव मात्र को त्वरित सहायता एवं स्वास्थ्य लाभ प्रदान किए जाने को बहुमूल्य बताया.  
चेयरमैन डॉ. शांति यादव ने कहा मधेपुरा शाखा द्वारा अग्निपीड़ितो के बीच किचन सेट, कंबल तोलिया, बाल्टी एवं त्रिपाल दिया गया. सचिव रमेंद्र कुमार रमन ने रेड क्रॉस सोसायटी की ओर से अनुमंडल पदाधिकारी, उपस्थित अतिथियों, कार्यकारिणी समिति के सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया. 

मौके पर कार्यकारिणी सदस्य अर्चना कुमारी, डॉ यशवंत कुमार, सदस्य संजीव कुमार, शिवानी अग्रवाल, धर्मेंद्र सिंह, गौरव कुमार, धीरज कुमार, मुखिया अनिल कुमार अनल, कार्यपालक सहायक सुप्रिया कुमारी सहित आदि लोग मौजूद थे.



पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....

Post Bottom Ad

Pages