नाटक "लॉक" का हुआ मंचन - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

21 दिसंबर 2020

नाटक "लॉक" का हुआ मंचन

बेगूसराय: रंगनायक द लेफ्ट थिएटर, जसम द्वारा शनिवार की संध्या संस्कृत महाविद्यालय पोखरिया में दिवंगत कवि मंगलेश डबराल की याद में इम्प्रोवाइज्ड नाटक “लॉक” का मंचन किया,‌ जिसका निर्देशन नाट्य निर्देशक दीपक सिन्हा ने किया. नाटक में स्वतंत्रता व अभिब्यक्ति को व्यक्त करने की छटपटाहट और उससे निकलने का संघर्ष का साथ दिखा. 


नाटक में बैक ग्राउंड म्यूजिक तथा सभी कलाकारों का अभिनय को दर्शकों ने सराहा. नाट्य लेखन व संवाद - सौरव, रोहित, यथार्थ, संदीप तथा रवि का था और कविता - निर्देशक दीपक सिन्हा का था. मंच पर अभिनय कर रहे कलाकार संदीप कुमार, रवि कुमार, यथार्थ सिन्हा, रोहित कुमार और सौरभ कुमार ने बेहतरीन भूमिका निभा कर दर्शकों को प्रभावित किया.  

नाटक में निर्देशन सहयोग युवा रंगकर्मी सचिन कुमार तथा संगीत सहयोग आर्यन का था. उक्त नाटक का उद्घाटन जिला वकील संघ के सचिव संजीव कुमार और कवि दीनानाथ सुमित्र ने किया. नाट्य प्रस्तुति से पूर्व साहित्य व कलाप्रेमी मुचकुंद मोनू, कुंवर कन्हैया, रंगकर्मी हरीश हरिऔध, अमरेश अमन, चंद्रदेव वर्मा, प्राचार्य प्रशांत कुमार, दीनानाथ सुमित्र ने दिवंगत कवि मंगलेश डबराल को श्रद्धांजलि अर्पित की. 


इस अवसर पर उनकी रचनाओं का काव्य-पाठ किया गया. कार्यक्रम को सफल बनाने में विशेष सहयोग संस्कृत महाविद्यालय के प्राचार्य प्रशांत कुमार, युवा रंगकर्मी अमरेश कुमार अमन, विजय सिन्हा, पंकज सिन्हा का रहा, जबकि मंच संचालन मोहित मोहन ने किया.

(रिपोर्ट:- ईमेल)

पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....

Post Bottom Ad

Pages