मधेपुरा: जिला मुख्यालय स्थित गिरजाघर में प्रभु यीशु के जन्मोत्सव की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं. क्रिसमस डे पर प्रभु यीशु के आने की खुशी में ईसाई समुदाय के लोग एक दूसरे को बधाई देकर जश्न मनाते है, लेकिन कोविड-19 को लेकर इस बार क्रिसमस सादगी से मनाया जा रहा है. क्रिसमस से पहले ही शहर के चर्च के प्रबंधकों ने स्पष्ट कर दिया है कि इस बार महामारी को देखते हुए क्रिसमस कैरोल यानी शोभायात्रा नहीं निकाली जाएगी.
सांता पहली बार लोगों के घरों में जाकर बच्चों को गिफ्ट भी नहीं देंगे. इस बार गिरजाघर में 25 दिसंबर को सिर्फ प्रार्थना सभा का आयोजन किया जाएगा. क्रिसमस ईसाई धर्म का सबसे बड़ा पर्व है. ईसाई समाज जन्म दिन मनाने के लिए उत्सुक हैं. प्रभु यीशु के जन्मदिन को लेकर गिरजाघर को झालरों और रंगे-बिरंगे गुब्बारों सेको सजाया गया है. चारों ओर खुशियों का माहौल है. क्रिसमस डे की तैयारी में ईसाई समुदाय के लोग कई दिन से जुटे हुए थे. इसके मद्देनजर गुरुवार को लोगों बाजारों में जबर्दस्त भीड़ रही. लोगों ने केक, गिफ्ट आदि की जमकर खरीदारी की. क्रिसमस का जुनून लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है. गिरजाघर को आकर्षक तरीके से सजाया गया है. पादरी रधु मुर्मू एवं कुंदन ने बताया कि कोरोना संक्रमण को ध्यान में रखते हुए चर्च में सिर्फ प्रार्थना सभा का आयोजन किया जाएगा.
प्रार्थना सभा के दौरान सरकार के सभी गाइड लाइनों का शतप्रतिशत पालन किया जाएगा. हमें कोरोना वायरस से विश्व शांति और छुटकारा के लिए प्रार्थना करनी चाहिए. आज हमें सहज रूप से प्रयास करना चाहिए कि प्रत्येक व्यक्ति इस संक्रमण से बचे रहे. उन्होंने कहा कि चर्च में बाहरी व्यक्तियों का प्रवेश वर्जित रहेगा. सुबह 9 बजे प्रभु यीशु की आराधना की जाएगी. लोग गीत-संगीत के माध्यम से भी प्रभु यीशु को याद करेंगे. क्रिसमस डे की एकदूसरे को बधाई देंगे.
बच्चों में दिख रहा भरपूर उत्साह:
क्रिसमस को लेकर बच्चों में खासा उत्साह है. खास बात यह है कि यह उत्साह ईसाई समुदाय के बच्चों में ही नहीं, अन्य समुदायों के बच्चों में भी देखने को मिल रहा है. बच्चे सांता क्लाज वाली ड्रेस खरीदकर कर बेसब्री से क्रिसमस का इंतजार कर रहे हैं.
कैंडल नाइट सर्विस का हुआ आयोजन:
क्रिसमस की पूर्व संध्या चर्च में कैंडल नाइट सर्विस का आयोजन किया गया. जहां बच्चों व बुजुर्गों ने प्रभु यीशु के गाने गए. साथ ही पादरी रधु मुर्मू के द्वारा बाइबल पढ़ा गया. उसके बाद सबों ने कैंडल जलाकर खुशियों को जाहिर किया. जबकि विशेष गीत डिम्पल साह ने प्रस्तुत की. मौके पर अखिलेश साह, शेखर साह, दीपक साह, निर्मल कुमार यादव सहित कई ईसाई समुदाय के लोग मौजूद थे.
पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....











