मधेपुरा: गुरुवार को ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय के सभागार में ऑल इंडिया स्टूडेंट यूनियन का प्रथम स्थापना दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. जिसमें छात्रों के बीच संगोष्ठी का आयोजन किया. संगोष्ठी को मुख्यअतिथि के रूप में पत्रकार तुरसबु सचिंद्र ने छात्रों को संबोधित किया. कार्यक्रम के उपरांत ऑल इंडिया स्टूडेंट यूनियन के कोर कमिटी के द्वारा संगठन का पुनः गठन किया गया जिसमें रास्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में ई. मुरारी कुमार को बनाया गया. सभी ने नवनियुक्त रास्ट्रीय अध्यक्ष को फूल माला पहनाकर उनका स्वागत किया.
मौके पर मौजूद कोर कमिटी के सदस्य ई. अमोद आनन्द ने घोषणा करते हुए कहा कि आज ऑल इंडिया स्टूडेंट यूनियन के गठन के उपरांत कमिटी ने विस्तार करते हुए राष्ट्रीय प्रभारी श्वेत कमल उर्फ बौआ यादव, संस्थापक राष्ट्रीय महासचिव अखिलेश जयसवाल, संस्थापक राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अमोद आनंद, संस्थापक राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष दीपक रोव, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह बिहार प्रभारी आलोक आनंद, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह प्रवक्ता अमर प्रताप, राष्ट्रीय सचिव रितेश यादव, जबकि प्रदेश कमिटी में बिहार प्रदेश अध्यक्ष आर्यन राज, प्रदेश प्रधान महासचिव ई. अंशु यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील कुमार, प्रदेश महासचिव उदय कुमार, प्रदेश सचिव कुशाग्र कुमार, प्रदेश आंदोलन सचिव सह सचिव पवन देव को बनाया गया.
नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष ई. मुरारी ने कहा कि आपलोगों ने जो इतनी बड़ी जिम्मेदारी मुझे सौपा है इसके लिए मैं आप समस्त साथियों का आभार व्यक्त करते हैं धन्यवाद देता हूँ. आप सभी को यह आशा और विश्वास दिलाते हूं कि हम इस संगठन को आपलोगों का विश्वास और आशीर्वाद पाकर लगातार आगे बढ़ाने का काम करेंगे और छात्र हितों की आवाज को मधेपुरा, कोशी और सीमांचल सहित राज्य से राजधानी तक बुलंद करेंगे.
मौके पर सौरभ कुमार, राहुल कुमार, पुष्पक कुमार, रवि, राजा, अदालत, मो. मोशाहीद, सचिन, समीर शेख, सारिक आलम, मो. शाहबाज, मनीष, गौतम राज, नूर आलम, पंकज कुमार, दिलखुश कुमार, रामानंद कुमार, आदित्य राज, शिवम, शैलेंद्र कुमार, मुन्ना कुमार सहित सैकड़ो कार्यकर्ताओं मौजूद थे.
(रिपोर्ट:- ईमेल)
पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....









