मुरलीगंज: हर्षोल्लास पूर्वक नगर व प्रखंड क्षेत्र के सरकारी व गैर सरकारी शिक्षण संस्थानों सहित अन्य संगठनों में स्वामीजी के कृतित्व और व्यक्तित्व को याद कर मंगलवार को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया गया. साथ ही उनके विचारों पर चलने के लिए युवाओं को प्रेरित भी किया गया. केपी महाविद्यालय के प्रांगण में एनएसएस इकाई द्वारा स्वामी विवेकानंद की जयंती काफी धूमधाम से मनाई गई.
कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर डॉक्टर राजीव कुमार मल्लिक ने किया. इस दौरान उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि स्वामी विवेकानंद के विचार केवल भारतीय समाज ही नहीं बल्कि समूची दुनिया के लिए मार्गदर्शक हैं. अपने विचारों में मानवता और अध्यात्म के जिन स्वरूपों की व्याख्या करते हैं वे अतुलनीय हैं. आज इस पुण्यात्मा की जयंती पर उन्हें स्मरण करने का सबसे अच्छा तरीका यही होगा कि हम उनकी कही बातें आत्मसात करने का संकल्प लें. वहीं महाविद्यालय के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ अमरेंद्र कुमार ने स्वामी विवेकानंद की जीवनी और उनसे जुड़े मुख्य पहलू पर सारगर्भित व्याख्यान प्रस्तुत किया.
इस अवसर पर महाविद्यालय के शिक्षक महेंद्र मंडल, डॉ.प्रतीक कुमार, डॉ चंद्रशेखर आजाद, डॉ रविंदर कुमार, डॉ मोहम्मद अली मंसूरी, डॉ त्रिदेव निराला, डॉ सुशांत, डॉ विजय पटेल, डॉ संजय कुमार, प्रधान सहायक नीरज कुमार निराला, संत , राजीव, पिंटू , सुनील, मनीष साहिन सहित अन्य छात्र छात्रा भी उपस्थित थे.
वहीं दूसरी ओर स्वामी विवेकानंद जयंती राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मुरलीगंज इकाई के द्वारा स्थानीय गौतम शारदा पुस्तकालय में मनाया गया. मौके पर विद्दार्थी परिषद के विकास भार्गव और ऋषव रंजन ने कहा विवेकानंद जी ने दुनिया को हिंदुस्तान की सनातन संस्कृति का बोध कराया हैं. विवेकानंद जी ने बताया कि धर्म राष्ट्र की जीवन शक्ति है.
यह जबतक मजबूत रहेगी तब तक दुनिया की कोई भी ताकत हमारे राष्ट्र को नष्ट नही कर सकती है. वहीं राजन राज ने कहा कि विवेकानंद जी ने खुद के लिए कुछ नहीं किया समाज के लिए हर वो कार्य किया जो युगों युगों तक युवाओं में ऊर्जा का संचार करेगा. उठो, जागो तब तक मत रुको जब तक लक्ष्य की प्राप्ति न हो जाये ऐसे मूलमंत्र दिये. मौके पर दिव्यांशु राज यादव , राजा बाबू , प्रकाश भगत, मुरली रस्तोगी, राजा चौधरी सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे.











