एप के माध्यम से मिलेगी एंबुलेंस - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

12 फ़रवरी 2021

एप के माध्यम से मिलेगी एंबुलेंस

डेस्क: जिले की एम्बुलेंस सेवा को बेहतर बनाने के लिए अब मोबाइल एप की मदद ली जा रही है. इसके लिए जिले के सभी एंबुलेंस चालकों को टैब उपलब्ध कराया गया है. लोग अब ऐप के माध्यम से भी एम्बुलेंस की बुकिंग करा सकेंगे. इसके साथ ही एम्बुलेंस का लोकेशन जानने के लिए बार- बार फोन भी नहीं करना पड़ेगा. 

एप के माध्यम से एम्बुलेंस की ट्रैकिंग भी आसानी से की जा सकेगी. जिले के सदर अस्पताल सहित अन्य स्वास्थ्य केंद्रों में फिलहाल 24 एम्बुलेंस है. एम्बुलेंस सेवा के लिए पहले लोगों को 102 नंबर पर कॉल करना पड़ता था. इसके अलावा गर्भवती महिलाएं और अन्य मरीजों के लिए आशा कार्यकर्ताओं को एम्बुलेंस के चालक या ईएमटी (इमरजेंसी मेडिकल टेक्निशियन) को फोन कर एम्बुलेंस मंगवाना पड़ता था. लेकिन अब एक और विकल्प लोगों के सामने आ गया है.

एप के माध्यम से भी एम्बुलेंस की बुकिंग कर सकेंगे. इस सेवा का लाभ उठाने के लिए लोगों को 102 मोबाईल एप्लीकेशन (102 - इमरजेंसी बिहार) प्ले स्टोर से अपने मोबाइल या लैपटॉप में डाउनलोड करना पड़ेगा. ऐप के जरिए एम्बुलेंस की बुकिंग करने से उसका लोकेशन जानने के लिए लोगों को बार- बार फोन भी नहीं करना पड़ेगा. इन दोनों ही माध्यमों से लोग आवश्यकता पड़ने पर एम्बुलेंस की सेवा प्राप्त कर सकते हैं. 

एसीओ अनुज कुमार ने बताया कि सभी एम्बुलेंस चालकों को टैब उपलब्ध करा दिया गया है. टैब के जरिए एम्बुलेंस की निगरानी भी बेहतर ढंग से हो सकेगी. सीएस डॉ. आरपी रमण ने बताया कि एम्बुलेंस चालकों को टैब दिए जाने से एम्बुलेंस सेवा बेहतर होगी. 
पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....

Post Bottom Ad

Pages