डेस्क: बिहारीगंज बाजार को अतिक्रमणमुक्त किया जाएगा. इससे सड़क जाम की समस्या समाप्त हो जाएगी. उदाकिशुनगंज अनुमंडल कार्यालय सभागार में एसडीएम राजीव रंजन सिंहा ने बिहारीगंज बाजार को सड़क जाम से मुक्त कराने के लिए अधिकारियों और व्यवसायियों के साथ बैठक की. बैठक में बिहारीगंज बाजार की सड़क को अतिक्रमण मुक्त कराने का अधिकारियों को निर्देश दिया.
बैठक में कहा गया कि बाजार में दुकानदार अपनी दुकान सड़क किनारे बहुत आगे तक लगाते हैं जिससे मुख्य बाजार में जाम की समस्या बनी रहती है. एसडीएम ने कहा कि प्रथम फेज में सरकारी अमीन सड़क की नापी करेंगे. मापी के बाद अतिक्रमणकारी दुकानदारों को अतिक्रमण खाली करने का निर्देश दिया जाएगा. अंचलाधिकारी के द्वारा सभी दुकानदारों को नोटिस दी जाएगी.
एसडीएम ने शनिवार को बाजार की सड़कों का निरीक्षण करने की बात कही. उन्होंने कहा कि फुटपाथी दुकानदारों को अलग शिफ्ट किया जाएगा. किसी एक स्थान पर बस स्टैंड और टेंपो स्टैंड शिफ्ट कराने की कार्रवाई की जाएगी. बैठक में अपर एसडीएम संजीव कुमार, बिहारीगंज थानाध्यक्ष अरुण कुमार, व्यवसायिक संघ के अध्यक्ष एवं सचिव मौजूद रहे.
पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....









