शोक सभा आयोजित कर दी श्रद्धांजलि - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

26 मई 2021

शोक सभा आयोजित कर दी श्रद्धांजलि

मधेपुरा: बीते 14 मई को जहाँ पूर्व सांसद सह बीएनएमयू के संस्थापक कुलपति व साहित्यकार डॉ. रमेंद्र कुमार यादव "रवि" का निधन हो गया था वहीं उनकी धर्मपत्नी मीरा देवी के भी निधन की खबर मिली है. मिली जानकारी के अनुसार वो पिछले कई दिनों से कोरोना संक्रमण के कारण पारस अस्पताल पटना में इलाजरत थी. 


निधन के उपरांत जिला जनता दल यू कार्यालय मधेपुरा में जिलाध्यक्ष श्रीमती मंजू कुमारी उर्फ गुड्डी देवी की अध्यक्षता में पूर्व सांसद सह भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय के संस्थापक कुलपति, प्रखर वक्ता व साहित्यकार स्व. डॉ. रमेंद्र कुमार यादव रवि एवं उनकी धर्मपत्नी स्व. मीरा देवी की आत्मा की शांति के लिए शोक सभा आयोजित किया गया. शोक सभा में सोशल डिस्टेंसिंग का खास ध्यान रखा गया.

जनता दल यूनाइटेड के सदस्यों ने दोनों व्यक्तियों के यूँ अलविदा कह जाने पर दुःख व्यक्त करते हुए विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित किया और प्रार्थना की कि इस दुख की घड़ी में उनके परिजनों को भगवान संबल प्रदान करें. 


शोक सभा में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए जिलाध्यक्ष मंजू कुमारी उर्फ गुड्डी देवी, मुख्य प्रवक्ता डॉ. नीरज कुमार, जिलाध्यक्ष दलित प्रकोष्ठ नरेश पासवान, मुख्य प्रवक्ता आशीष यादव, जिलाध्यक्ष सेवादल अमित शाह, मनोज राय, राजेंद्र कुमार, वीरेंद्र पासवान, अशोक चौधरी, महेंद्र पटेल, युगल पटेल, सियाराम यादव, राजेश यदुवंशी, शंभू यादव, मनोज भटनागर, यादव उमेश, देवनारायण यादव सहित अन्य लोग मौजूद थे.

(रिपोर्ट:- ईमेल) 

Post Bottom Ad

Pages