बारिश के दौरान वज्रपात से बच्चे की मौत - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

16 जून 2021

बारिश के दौरान वज्रपात से बच्चे की मौत

मुरलीगंज: रजनी पंचायत के वार्ड 11 रजनीगोठ में मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे बारिश के दौरान हुई वज्रपात से करीब 15 वर्षीय एक किशोर की मौत का मामला प्रकाश में आया है. जानकारी अनुसार स्थानीय लोगो ने बताया कि वार्ड नं 11 रजनीगोठ निवासी श्रवण यादव का 15 वर्षीय पुत्र आदित्य कुमार खेत मे घास लाने गया था. 

इसी क्रम में वज्रपात होने के कारण घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई. इसकी सूचना मुरलीगंज थाने को दी गई. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया. मामले में थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मधेपुरा भेजकर पोस्टमार्टम करवाया गया. 
 
वही सीओ मुकेश कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद परिजनों को उचित सरकारी मुआवजा मुहैया करवाया जाएगा. हादसे में हुए बच्चे की मौत से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है. घटना स्थल पर मुखिया प्रतिनिधि राजीव राजा पहुंचकर मृतक के स्वजन को सांत्वाना दियाा. साथ ही आपदा के तहत मुआवजे की राशि दिलवाने के लिए प्रक्रिया प्रारंभ करवाया. 


पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....

Post Bottom Ad

Pages