मधेपुरा: वैश्विक महामारी करोना में अयांश जन कल्याण फाउंडेशन ने जरुरतमंद को ब्लड उपलब्ध करा कर जिंदगी बचाने का काम किया. कोरोना काल के इस विषम समय में जहां अपने एक दूसरे का साथ छोड़ रहे हैं वहीं गैर लोग जिंदगी बचाकर मानवता की मिसाल पेश कर रहे हैं. मधेपुरा के सदर अस्पताल में शुक्रवार को ऐसा ही देखने को मिला जब सिंहेश्वर प्रखंड के सुखासान निवासी को A+ रक्त की आवश्यकता पड़ी तो उन्होनें मधेपुरा के दैनिक समाचार पत्र प्रभात खबर के पत्रकार राजकुमार को इसकी सूचना दी.
पत्रकार राजकुमार ने ब्लड की आवश्यकता और मरीज की हालत को देखकर अयांश जनकल्याण फाउंडेशन संस्था के संस्थापक सह रक्तवीर बरुन कुमार मेहता से सम्पर्क किया. बरुन कुमार मेहता ने अपने काम को अंजाम देने और सुखासन निवासी राहुल की जिंदगी बचाने के लिए मसीहे की तलाश में जुट गए. मसीहा मुरलीगंज प्रखण्ड के डुमरिया निवासी लालू यादव भी शायद इस क्षण का इंतजार कर रहे थे.
मौके की तलाश कर रहे लालू यादव ने एक यूनिट ब्लड देकर राहुल के परिवार के सदस्यों पर अमृत की बारिश करवा दिया. मालूम हो कि कोरोना काल में 18 से 44 साल तक के कई युवा कोरोना वैक्सीन ले चुके हैं. इसलिए रक्त की कमी हो सकती है. इसलिए सभी संस्था के सदस्यों से आग्रह है कि वैक्सीन से पहले रक्तदान अवश्य करें ताकि लोगों की जिंदगी बचाई जा सके. ऑक्सीजन खरीदा या बनाया जा सकता है लेकिन ब्लड नहीं. इसलिए आपका एक यूनिट ब्लड कई लोगों के परिवार के सदस्य को जिंदगी और मुस्कुराहट वापस ला सकता है. आएं सब मिलकर भारत को मजबुत बनाये.
(रिपोर्ट:- ईमेल)
पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....









