चोरों ने किराना दुकान को बनाया निशाना, हज़ारो की चोरी - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

26 जुलाई 2021

चोरों ने किराना दुकान को बनाया निशाना, हज़ारो की चोरी

मुरलीगंज: मुरलीगंज में लूट व चोरी की घटना दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है. पुलिस, चोर और लुटेरों को पकड़ने में सफल नहीं हो पा रहे हैं. मुरलीगंज थाना क्षेत्र के मस्जिद चौक पर चोरों ने एक किराना दुकान को निशाना बनाते हुए शनिवार रात को 10 हजार रुपए नकद सहित हजारों रुपए का माल चुरा ले गए. 

जानकारी अनुसार नगर पंचायत क्षेत्र के मस्जिद चौक स्थित राजेश गुप्ता के किराना दुकान पर शनिवार रात को चोरों ने धावा बोल दिया. दुकानदार राजेश गुप्ता ने बताया कि रविवार सुबह जब दुकान खोलने आये तो देखा कि ऊपर से खपड़ा हटा हुआ है. तथा दुकान में गल्ला नहीं है. चोरों ने दुकान से 10 हजार नगद सहित अन्य किराना व कीमती समान चुरा ले गया.  
दुकान मालिक ने बताया कि कुछ कीमती सामान ने जार में रखे काजू-किशमिश, महंगे साबुन सहित कई अन्य समान ले गए. दुकान मालिक राजेश कुमार गुप्ता ने थाने में इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई है. ज्ञात हो कि पूर्व में भी मुरलीगंज शहर के विभिन्न जगहों से चापाकल की चोरी हुई थी इसके अलावा केपी कॉलेज समीप स्थित एक मोटरसाइकिल गैरेज में भी चोरों ने अपना हाथ साफ कर लिया था. 


पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....

Post Bottom Ad

Pages