बीएनएमयू : आर. पी. राजेश बने नए परीक्षा नियंत्रक - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

9 अगस्त 2021

बीएनएमयू : आर. पी. राजेश बने नए परीक्षा नियंत्रक

मधेपुरा: ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय, मधेपुरा में मनोविज्ञान विभाग में एसोसिएट प्रोफेसर एवं अध्यक्ष आर. पी. राजेश ने सोमवार को भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय, मधेपुरा  के नए परीक्षा नियंत्रक के रूप में योगदान दिया. उन्होंने कुलसचिव प्रोफेसर डाॅ. मिहिर कुमार ठाकुर को अपना योगदान पत्र समर्पित किया. 

श्री राजेश की नियुक्ति राजभवन सचिवालय के संयुक्त सचिव राज कुमार सिन्हा ने पत्रांक- BSU-31/2020- 1265 /GS (I) दिनांक- 06. 08. 2021 द्वारा हुई है. उन्होंने निवर्तमान परीक्षा नियंत्रक डॉ. नवीन कुमार का स्थान लिया, जो बीएनएमभी काॅलेज, मधेपुरा में भौतिकी के वरिष्ठ प्रोफेसर हैं.

(रिपोर्ट:- ईमेल)

पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....

Post Bottom Ad

Pages