मधेपुरा: बीएन मंडल विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ.(प्रो) राम किशोर कुमार रमण के साथ युवा साहित्यकार धीरज कुमार ने विश्वविद्यालय परिसर में लगभग एक दर्जन पौधे लगा कर अपना जन्मदिन मनाया. इस अवसर पर कुलपति ने धीरज को जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा कि जन्मदिवस पर पौधरोपण करना अत्यंत सराहनीय है. पर्यावरण संरक्षण में पौधे अत्यंत उपयोगी सिद्ध होते हैं.
उन्होंने कहा धीरज प्रतिभावान छात्र है मैं इनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूँ. आने वाले भविष्य को स्वच्छ पर्यावरण देना है. इसके लिए अपने जन्मदिन पर पौधा निश्चित रूप से लगाए जाएं. कुलपति ने कहा की पेड़ की तरह खेलें बढ़े और दूसरों की सेवा करें. पौधरोपण करते हुए धीरज ने कहा जन्मदिन पर जन्मदिन एक सुअवसर प्रदान करता है। जिसमें अधिक से अधिक पेड़ लगाना चाहिए.
इसी कड़ी में आज चितवन, नीम, जामुन आदि के लगभग एक दर्जन पौधा लगाया है. जिससे पर्यावरण पर संकट न आए. सेंट्रल काउंसिल मेंबर माधव कुमार व नीतीश यदुवंशी ने कहा कि अपने जन्मदिन के अवसर पर पेड़ लगाने अपने जीवन काल में लगभग सैकड़ों पेड़ लग जाते हैं और पर्यावरण संरक्षित होता है.
इस अवसर कुलानुशासक डॉ विश्वनाथ विवेका, कुलपति के निजी सहायक डॉक्टर शंभू नारायण यादव,डॉ नरेश कुमार, जितेन्द्र कुमार, प्रफुल्ल, शिवजी आदि ने धीरज को जन्मदिन की बधाई व शुभकामनाएं दी.
(रिपोर्ट:- ईमेल)
पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....









