एआईएसएफ छात्र हित में हमेशा अग्रणी, इतिहास गौरवशाली: राठौर - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

14 अगस्त 2021

एआईएसएफ छात्र हित में हमेशा अग्रणी, इतिहास गौरवशाली: राठौर

मधेपुरा: वाम छात्र संगठन एआईएसएफ के 85 वीं स्थापना दिवस पर संगठन की बीएनएमयू इकाई द्वारा 12,13 अगस्त 2020 से एक साल तक के कार्यक्रम का शानदार समापन सूबे के मुख्यमंत्री रहे व मण्डल आयोग के प्रणेता बी पी मंडल के गांव मुरहो में उनकी समाधि स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया इसके पहले झंडोतोलन व सेमिनार का भी आयोजन किया गया था. एक साल तक चलने वाले कार्यक्रम के संयोजक सह राज्य परिषद् सदस्य सौरभ कुमार व बीएनएमयू प्रभारी हर्ष वर्धन सिंह राठौर के नेतृत्व में संगठन के राज्य सचिव सह आरटीआई एक्टिविस्ट रंजीत पंडित, तपूर्व छात्र नेता प्रो मनोज कुमार, शिक्षक धीरेन्द्र कुमार विद्यार्थी, विनीत कुमार, मुस्कान, युवा समाजसेवी लक्ष्मण कुमार, एआईवाईएफ जिला अध्यक्ष मुन्ना कुमार, एआईएसएफ जिला सचिव मन्नू व अन्य ने एक साल तक चले कार्यक्रम के समापन में भाग लिया. 

इस अवसर पर संगठन के प्रांतीय सचिव रंजीत पण्डित ने कहा कि संगठन की बीएनएमयू इकाई द्वारा 85 वीं स्थापना दिवस को विभिन्न रूपों में समर्पित एक साल तक का कार्यक्रम बहुत शानदार रहा जिसके अन्तर्गत अलग अलग कार्यक्रमों के साथ संगठन लोगों के बीच में गया. मण्डल आयोग के प्रणेता बीपी मंडल को नमन करते हुए उन्होंने कहा कि मण्डल आयोग की सिफारिशों को लागू करवाने का एआईएसएफ पक्षधर रहा है इसको लेकर बड़े स्तर पर पहल व मुहिम छेड़ने की जरूरत है. संगठन के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रो मनोज कुमार ने कहा कि वर्तमान शैक्षणिक माहौल में काफी गिरावट आई है इसको दूर करने के लिए एआईएसएफ की पहल को और मजबूत करने की जरूरत है.  
संगठन द्वारा पूर्ववर्ती छात्र नेताओं को याद करने की पहल की उन्होंने सराहना करते हुए कहा कि पूर्ववर्ती छात्र नेताओं के अनुभव को साझा कर संगठन में और निखार लाया जा सकता है. कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए संगठन के बीएनएमयू प्रभारी हर्ष वर्धन सिंह राठौर ने कहा कि 85 वीं स्थापना दिवस को समर्पित साल भर के कार्यक्रम का सफल समापन कार्यक्रम संयोजक सौरव कुमार और साथियों के साथ अंजाम तक पहुंचा. इस विशेष वर्ष के आयोजन से संगठन को भी बहुत मजबूती मिली है जिसका लाभ आगामी संघर्ष में मिलेगा. कार्यक्रम संयोजक सौरव ने कहा कि साल भर के कार्यक्रम में जहां 860 वृक्ष लगाए गए वहीं विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया. 

कई मुद्दों को लेकर आंदोलन सहित अन्य कार्यक्रम आयोजित किए गए. इस क्रम में अलग अलग रूप में सहयोग देने वालों का उन्होंने शुक्रिया अदा किया. इस अवसर पर धीरेन्द्र कुमार विद्यार्थी, विनीत, लक्ष्मण, एआईवाईएफ जिला अध्यक्ष मुन्ना कुमार, एआईएसएफ जिला सचिव मन्नू कुमार, छात्रा नेत्री मुस्कान आदि उपस्थित रहे. मुरहो में संगठन के साल भर चले कार्यक्रम के साथ एआईएसएफ के राज्य सचिव रंजीत पण्डित का तीन दिवसीय दौरा भी खत्म हुआ. 
(रिपोर्ट:- ईमेल) 
पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....

Post Bottom Ad

Pages