प्रदर्शनी क्रिकेट में रेट को 22 रनों से पराजित किया - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

14 सितंबर 2021

प्रदर्शनी क्रिकेट में रेट को 22 रनों से पराजित किया

मधेपुरा: बीएन मंडल स्टेडियम में सोमवार को क्रिकेट का प्रदर्शनी मैच खेला गया. बीएन मंडल स्पोर्ट्स ऑनर गौरी शंकर ने बताया कि घरेलू सीजन के लिए खिलाड़ी तैयारी में लग गए हैं. जिले के अंडर-25 अंडर-19 और सीनियर प्लेयर्स में हिस्सा ले रहा है. सोमवार को बीएन मंडल स्पोर्ट्स एकेडमी ग्रीन बनाम बीएन मंडल स्पोर्ट्स एकेडमी रेड के बीच मैच खेला गया. 

ग्रीन में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 30 ओवर में 6 विकेट खोकर 118 रन बनाए. जिसमें ऐसा अंसारी 25 रन और गौरव राज 20 रन बनाए. रेड के गेंदबाज अर्पित में 2 ओवर में 6 रन देकर दो विकेट लिए. जवाब में सेंचुरी रेड ने सभी विकेट खोकर मात्र 96 रन ही बना पाए. जिसमें मोहम्मद सैफ ने 12 रन सतीश कुमार ने 10 रन एवं सौरव कुमार ने 17 रन बनाए. 

ग्रीन के गेंदबाज कर्तव्य गुप्ता 3 ओवर में एक मेडन रखते हुए 10 रन देकर दो विकेट लिए. जीसू कुरेशी 5 ओवर में 1 मेडन रखते हुए 13 रन देकर दो विकेट लिए. एहसान अंसारी और भर में 1 मेडन रखते हुए 14 रन देकर दो विकेट लिए. यह मैच बीएन मंडल स्पोर्ट्स एकेडमी ग्रीन ने 22 रन से जीत लिया. 
(रिपोर्ट:- ईमेल) 
पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....

Post Bottom Ad

Pages