लॉस ऑफ एग्जाम फ़ी के लिए 26 साल से बीएनएमयू ने नहीं किया दावा, मिल सकती है करोड़ों की राशि: राठौर - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

7 सितंबर 2021

लॉस ऑफ एग्जाम फ़ी के लिए 26 साल से बीएनएमयू ने नहीं किया दावा, मिल सकती है करोड़ों की राशि: राठौर

मधेपुरा: छात्र संगठन एआईएसएफ के बीएनएमयू प्रभारी हर्ष वर्धन सिंह राठौर ने विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो आर के पी रमन को आवेदन लिख और परीक्षा नियंत्रक प्रो राजेश कुमार से मिलकर लॉस ऑफ एग्जाम फी के लिए सरकार से दावेदारी करने में दिलचस्पी दिखाने की मांग की है. छात्र नेता राठौर ने कुलपति को लिखे पत्र में कहा है कि यह आश्चर्यजनक है कि वर्ष 1992 में स्थापित बीएनएमयू अपने तीस साल के सफर में 1992 से 95 वर्ष में मात्र ढाई साल के लिए ही लॉस ऑफ एग्जाम फी के लिए दावेदारी की थी जिसमें सरकार ने राशि उपलब्ध कराई थी. 
लेकिन उसके बाद लगभग 27 साल से बीएनएमयू प्रशासन ने इसको लेकर दिलचस्पी लेने में गंभीरता नहीं दिखाई. जिसके चलते करोड़ों रुपए की राशि जो लॉस ऑफ एग्जाम फी के मद में बीएनएमयू को मिल सकती थी उससे विश्वविद्यालय वंचित रहा।अगर इतनी बड़ी राशि मिलती तो विश्वविद्यालय के विकास के क्षेत्र में कोई महत्वपूर्ण काम हो सकता था. एआईएसएफ बीएनएमयू प्रभारी राठौर ने कुलपति से मांग किया कि इसको लेकर ईमानदारी से पहल करने की जरूरत है साथ ही महाविद्यालय अथवा पीजी विभाग स्तर से एससी, एसटी व अन्य चयनित कैटेगरी के बच्चों को जागरूक करने की भी कि वो फॉर्म भरवाते वक़्त जाति प्रमाण पत्र का प्रयोग कर परीक्षा फॉर्म माफ करवा और आसानी से उच्च शिक्षा प्राप्त कर सकते हैंं.  
परीक्षा नियंत्रक प्रो राजेश कुमार ने कहा कि विभागीय स्तर से वो पहल कर रहे हैं सरकार को लॉस ऑफ एग्जाम फी के लिए पहल किया जाएगा. राठौर ने कहा कि संगठन छात्रावास, कैंपस में जा सम्बन्धित कैटिगरी के छात्रों को इस सम्बन्ध में जागरूक करने की मुहिम चलाएगा. इसको लेकर राज्य नेतृत्व से आग्रह किया जाएगा कि इसे राज्य स्तर पर चलाया जाए जिससे छात्रों व विश्वविद्यालय दोनों को फायदा हो. 
(रिपोर्ट:- ईमेल) 
पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....

Post Bottom Ad

Pages