चौसा: थाना में कार्यरत दरोगा अभय यादव की मंगलवार को हार्ट अटैक से मौत हो गई. वे सुबह लगभग 10:30 बजे चौसा थाना के कुछ जरूरी कार्यों से चौकीदार के साथ बस में सवार होकर मधेपुरा पहुंचे थे. मधेपुरा में बस से नीचे उतरने के बाद अचानक वह गिर पड़े. बस स्टैंड में तैनात पुलिसकर्मी ने सदर थाना को सूचना दिया. सदर थाना से पुलिस कर्मी तुरंत स्थल पर पहुंचे और दूसरे दरोगा को तुरंत अस्पताल लाया गया. सदर अस्पताल में जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. सदर थाना के पदाधिकारी ने दरोगा के परिजनों को घटना की सूचना दी. चौसा थाना अध्यक्ष रविश रंजन ने बताया कि मृतक दरोगा सहरसा जिले के सौर बाजार का रहने वाला वाला था. दरोगा अभय कुमार यादव मार्च 2010 में ही सीतामढ़ी जिले से ट्रांसफर होकर चौसा थाना में पदस्थापित हुए थे. बता दें कि चौसा थाना में पदस्थापित दरोगा अभय कुमार यादव 1985 बैच के थे, वे वर्ष 2022 के फरवरी महीने में सेवानिवृत्त होने वाले थे.
घटना के बाद थाना अध्यक्ष रविश रंजन दरोगा रणवीर कुमार सुरेश कुमार पासवान एएसआई प्रदीप कुमार उमेश कुमार सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी पदाधिकारियों और जवानों ने गहरी संवेदना जताई है.
(रिपोर्ट:- मोहन कुमार)
पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....










