शराबबंदी को लेकर बनाई गई रणनीति, पुलिस ने की बैठक - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

21 नवंबर 2021

शराबबंदी को लेकर बनाई गई रणनीति, पुलिस ने की बैठक

मधेपुरा: रविवार को मिठाई पुलिस शिविर में नए ओपी प्रभारी किशोर कुमार ने सभी जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य व्यक्तियों के साथ आवश्यक बैठक की. बैठक में शराबबंदी को लेकर विशेष जोड़ दी गई. उन्होंने कहा कि शराब बेचने वाले को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा. सभी जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य व्यक्तियों से उन्होंने अपील किया कि अपने आसपास के क्षेत्र में शराब बेच रहे लोगों की सूचना हमें दें ताकि बिहार में पूर्ण शराबबंदी को सफल बनाया जा सके. उन्होंने कहा कि शराब पीना किसी भी पहलू से सही नहीं है.

यदि कोई शराब बनाने या खरीद-बिक्री का काम करता है तो जनप्रतिनिधि या आम नागरिक पुलिस को सूचना दें. शराब के कारोबार में लगे लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी. सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम पूरी तरह गोपनीय रखा जाएगा. उन्होंने कहा कि पुलिस प्रत्येक गांव में शराब बनाने वालों, क्रय-विक्रय करने वालों और शराब पीने वालों की सूची बना रही है. यदि मद्दय निषेध अधिनियम का पालन नहीं किया गया तो पुलिस सख्ती से वैसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई करेगी.  
मौके पर मिठाई पंचायत के नवनिर्वाचित मुखिया नवीन यादव, पूर्व मुखिया अजीत बिहार, देवराज अर्स, बालम गढ़िया मुखिया रंजीत कुमार गुप्ता, भान टेकठी मुखिया विकास कुमार उर्फ लड्डू, सिमराहा भेलवा पंचायत के मुखिया परमेश्वर यादव, मिठाई पंचायत के सरपंच बलराम यादव, पंचायत समिति प्रतिनिधि अशोक कुमार, पैक्स अध्यक्ष गजेंद्र यादव भान टेकठी, अरविंद कुमार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे. 
(रिपोर्ट:- रामानन्द कुमार) 
पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....

Post Bottom Ad

Pages