खाद की किल्लत से जूझ रहे किसान सड़क पर उतरे - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

27 दिसंबर 2021

खाद की किल्लत से जूझ रहे किसान सड़क पर उतरे

मुरलीगंज: प्रखंड क्षेत्र में खाद की किल्लत से जुझ रहे किसानो ने सोमवार को बैंगा पुल के पास एनएच 107 को घंटो जामकर आवागमन बाधित कर दिया. किसान सेवा केंद्र (बिस्कोमान) परिसर, बाजार के विभिन्न खाद बीज दुकान के समीप सुबह से ही अफरा तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया था. पुलिस बल तैनात होकर खाद वितरण कराते दिखेे. फिर भी सैकड़ो किसानो ने झील चौक पर एक खाद बीज दुकानदार मनमानी के खिलाफ दुकान के समीप बांस बल्ला बांधकर एनएच 107 को जामकर विरोध प्रदर्शन किया.

युरिया खाद की किल्लत झेल रहे किसानो ने लगभग ढाई घंटे तक मुरलीगंज-मधेपुरा एनएच 107 को झील चौक के पास जाम रखा. हालांकि सुबह के समय झील चौक के पास पुलिस बल के द्वारा लोगो को कतारबद्ध किया गया था. लेकिन कुछ देर बाद लोग उग्र होकर सड़क जाम कर दियाा. घंटो बाद मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार के समझाने पर किसानो ने सड़क जाम हटाया. बता दें कि रबि फसल बुआई में इस बार किसानो को शुरूआती दौर से हीं विभिन्न तरह के खाद समय पर नही मिलने से हाहाकार मची हुई है. पहले डीएपी, मिक्सचर की किल्लत झेल रहे थे.  
इधर युरिया की किल्लत से किसानो को काफी परेशानी हो रही है. जिस कारण किसान उग्र होकर सड़क पर उतरने को मजबूर हो गया है. आलम यह है कि पांच दस दिन पूर्व सिचाई किये गए गेंहू में युरिया डालने के लिए नही मिल रहा है. खेतो में समय पर खाद नही देने से फसल खराब होने की आशंका जताई जा रही है. 
(रिपोर्ट:- चिराग कुमार शाह) 
पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....

Post Bottom Ad

Pages