मधेपुरा: उत्तराखंड में 28 दिसंबर से 30 दिसंबर तक आयोजित होने वाली 31 वीं राष्ट्रीय सब जूनियर कबड्डी प्रतियोगिता में बिहार का प्रतिनिधित्व करने के लिए 24 सदस्यीय बालक और बालिका टीम पटना से रवाना हो चुकी है. मधेपुरा जिला कबड्डी संघ सचिव अरुण कुमार ने दूरभाष पर बताया कि 24 सदस्यों की टीम में मधेपुरा की एक छात्रा पल्लवी कुमारी का भी चयन किया गया है, जो मध्य विद्यालय मलिया की छात्रा है. उन्होंने बताया कि पल्लवी काफी प्रतिभावान छात्रा है. बिहार टीम में शामिल होकर उन्होंने जिले को गोरवानित किया है. पल्लवी उत्तराखंड में बिहार का प्रतिनिधित्व करेगी.
मधेपुरा की बेटी के चयनित होने पर मधेपुरा जिला कबड्डी संघ अध्यक्ष सह राजद जिलाध्यक्ष जय कांत यादव, जिला खेल प्रशिक्षक संत कुमार, मधेपुरा जिला कबड्डी संघ उपाध्यक्ष सह दार्जिलिंग पब्लिक स्कूल के निदेशक किशोर कुमार,कबड्डी संघ के उपाध्यक्ष सह होली क्रॉस की निदेशिका डॉ. बंदना धोष, कबड्डी संघ के सह उपाध्यक्ष माया विद्या निकेतन के निदेशक चंद्रिका यादव, मधेपुरा जिला कबड्डी संघ के संरक्षक डॉ. जवाहर पासवान, साहित्यकार डॉ. भूपेन्द्र नारायण मधेपुरी, कबड्डी संघ के संरक्षक लायन्स क्लब के अध्यक्ष डॉ. दिलीप कुमार सिंह, बी आर ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल मुरलीगंज के निदेशक मानव कुमार सिंह, तुलसी पब्लिक स्कूल के निदेशक श्यामल कुमार सुमित्र, ग्रीन फिल्ड सिंघेश्वर के निदेशक रूपेश कुमार, जिला कबड्डी संघ के संयुक्त सचिव रितेश रंजन, प्रवीण कुमार, मधेपुरा जिला रेफरी बोर्ड चेयरमैन सह व्याख्याता मनीष कुमार, कबड्डी संघ के कोषाध्यक्ष गुलशन कुमार, रेफरी बोर्ड के राहुल कुमार, नीरज कुमार, लुसी कुमारी, गौरी कुमार, सुमित कुमार सहित अनेकों लोगों ने बधाई संप्रेषित किया.
(रिपोर्ट:- ईमेल)
पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....








