छातापुर: खाद की किल्लत से परेशान किसानों ने सोमवार को सड़क जाम कर रोषपूर्ण प्रदर्शन किया. किसानों का कहना था कि लगातार खाद की किल्लत की समस्या से जूझते हुए वे लोग आजिज होकर सड़क जाम करने को बाध्य हुए है. किसानों का गुस्सा खाद की किल्लत को लेकर इस कदर था कि वे लोग छातापुर के बस पड़ाव के समीप ना केवल बांस बल्ली लगाकर जदिया बलुआ मुख्य मार्ग स्टेट हाईवे 91 को जाम किया. बल्कि टायर जलाकर रोषपूर्ण प्रदर्शन भी किया. किसानों का साफ तौर पर कहना था कि जब तब उन लोगों को खाद की आपूर्ति पर्याप्त मात्रा में होगी तब तक वे लोग सड़क जाम नही हटाएंगे.
इतना ही नही वे लोग सभी किसानों को पर्याप्त मात्रा में यूरिया की उपलब्धता जल्द प्रशासन से करवाने की भी मांग कर रहे थे. इधर, मुख्य मार्ग के जाम रहने से सड़क के दोनों साइड वाहनों की लंबी कतार लग गई. इतना ही नही आवागमन की भी व्यवस्था ठप हो गई. किसानों द्वारा सड़क जाम किये जाने की सूचना मिलते ही सीओ उपेन्द्र कुमार थाना थानाध्यक्ष अभिषेक अंजन मौके पर पहुंचकर गुस्साए किसानों को समझा बुझाकर शांत करवाने में जुटे. लेकिन किसान इस कदर नाराज दिखे की उन्हें तत्क्षण यूरिया की उपलब्धता चाहिए थी. जिसके बाद पदाधिकारी दल ने सभी किसानों को खाद जल्द उपलब्ध करवाने की बात कही.
तब भी किसान जाम समाप्त करने को राजी नही हुये. किसानों का साफ तौर पर कहना था कि उन लोगों का खेती कार्य खाद की किल्लत से पूरी तरह से चौपट होने को है. जिसको लेकर किसान परेशान बने हुए है. किसानों ने कहा कि खाद लेने के लिए वे लोग इस कदर परेशान है कि घर की महिलाओं को भी खाद लेने के लिए बाजार के खाद दुकानों पर अहले सुबह से ही भूखे प्यासे कतार वध खड़े किये हुए है. लेकिन खाद दुकानदार उन्हें पर्याप्त मात्रा में यूरिया नही दे रहे है. जिसको लेकर वे लोग काफी नाराज दुकानदारों से है. किसानों ने कहा कि उक्त समस्या की शिकायत कृषि विभाग के पदाधिकारी व कर्मी से भी करने के बाद समस्या का निदान नही हो सका है.
जिसको लेकर वे लोग सड़क जाम कर प्रदर्शन पर डटे हुये है. वे लोग जिला स्तरीय पदाधिकारियों को भी जाम स्थल पर बुलाने की मांग सीओ के समक्ष रखी. सीओ श्री कुमार ने किसनोंको बताया कि नित्य खाद की आपूर्ति छातापुर में होगी. किसान परेशान न हो नित्य सभी किसानों को खाद उपलब्ध करवाने को लेकर प्रशासन भी सहयोग करेगी. कहा कि किसान परेशान नही हो उनके समस्या का निदान करने हेतू वे लोग भी सहयोग देंगे.
जबकि थानाध्यक्ष अभिषेक अंजन ने कहा कि किसानों को सहूलियत से खाद मिलें इसके लिए पुलिस प्रशासन का सराहनीय सहयोग किसानों को मिलेगा. लेकिन उन्होंने किसानों ने शांति विधि व्यवस्था बनाये रखने की बात कही. जिसके बाद किसानों ने सड़क जाम समाप्त किया. लगभग 5 घण्टे बाद सड़क जाम हटने के बाद छातापुर में यातायात व्यवस्था बहाल हो स्की. इसके बाद वाहन चालकों ने राहतनकी सांस ली.
(रिपोर्ट:- सोनू कुमार भगत)
पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....








