एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

26 दिसंबर 2021

एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

मधेपुरा: एनएसयूआई कार्यकर्ताओ ने जिलाध्यक्ष निशांत यादव के नेतृत्व में भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय कुलपति कार्यालय के मुख्यद्वार पर विरोध प्रदर्शन किया. बीएनएमयू  मुख्य द्वार से एनएसयूआई कार्यकर्ताओ ने घंटो नारेबाजी करते हुए कुलपति कार्यालय के मुख्य द्वार तक पहुंच गए. विरोध प्रदर्षन का नेतृत्व कर रहे एनएसयूआई जिलाध्यक्ष निशांत यादव ने कहा कि एचएस कॉलेज के प्राचार्य राम नरेश सिंह का छात्र से नामांकन के बदले पाँच हजार माँगने वाला ऑडियो वायरल हुई तीन दिन हो गए है लेकिन विवि प्रशासन की चुप्पी यँहा के छात्र-छात्राओं पर नागवार गुजर रहा है.

उन्होंने कहा कि जबकि ऐसे ही मामले एमएलटी कॉलेज के प्राचार्य के साथ हुआ तो विवि प्रशासन बिना जाँच-पड़ताल के वहा के प्राचार्य को पद से हटा दिया गया लेकिन एच एस कॉलेज प्राचार्य का घुस माँगने वाला ऑडियो वायरल होने पर विवि प्रशाषन चुप है. उन्होंने कहा कि एक विश्वविद्यालय में दो रीत नही चलेगा. बीएनएमयू को लुटेरों, घूसखोरों और भ्रष्टाचारियों का अड्डा बनने नही दिया जाएगा. जिलाध्यक्ष निशांत यादव ने कहा कि प्राचार्य रामनरेश सिंह पर पहले भी कॉलेज के महिला कर्मी के साथ छेड़छाड़ जैसे संगीन आरोप लगे है.  
जिस पर उस समय भी इनकी बर्खास्तगी के माँग उठे थे लेकिन राजनीतिक रसूख के सामने विवि प्रशाषन घुटने टेक दिया और अब उनके द्वारा लगातार दूसरे बार बीएन मण्डल विश्वविद्यालय के अस्मिता को दागदार किया गया है. यह मामला केवल छात्रों के शोषण तक का नही रहा है बल्कि यह बीएन मंडल विश्वविद्यालय के अस्मिता का सवाल बन गया है. महान समाजवादी नेता भूपेंद्र नारायण मण्डल के नाम पर बने विश्वविद्यलय में इस तरह के गोरखधंधा से उनके नाम नाम का अपमान है. उन्होंने कहा कि बीएनएमयू कुलपति अविलंब एच एस कॉलेज के प्राचार्य रामनरेश सिंह को अविलंब पद मुक्त किया जाय अन्यथा एनएसयूआई आर-पार की लड़ाई के लिये तैयार है. 

विरोध प्रदर्शन में मुख्यरूप से जितेंद्र कुमार, नवीन कुमार, प्रिंश कुमार, जितेंद्र कुमार जीतू, प्रवीण भारती, रवि रंजन, रौशन यादव, पुरुषोत्तम, दिलखुश, रामलखन, दिलखुश, रितिक, सिक्कू, विक्रम, रवि कुमार, सुमन झा, विकाश, संजीव, गोपी, प्रशांत, आशीष, प्रिंश, नीतीश यादव समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे. 
(रिपोर्ट:- ईमेल) 
पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....

Post Bottom Ad

Pages