मधेपुरा: अखिल भारतीय मारवाड़ी सम्मेलन के राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन के तत्वाधान में शनिवार को तुलसी जयंती व भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जयंती पर अन्नपूर्णा की रसोई में लोगों को भोजन कराया. इस दौरान बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन के जिला इकाई के सदस्यों ने बताया कि अन्नपूर्णा रसोई के तहत मधेपुरा मारवाड़ी मंच द्वारा समाज के सभी तबकों तक भोजन पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है. सभी समाज के सभी तबकों को आपदा व विषम परिस्थिति में सहयोग पहुंचाने के साथ-साथ समाज के सभी वर्गों में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में मारवाड़ी समाज की भागीदारी हो इसको लेकर भी सदैव प्रयासरत रहते हैं.
उन्होंने बताया कि मारवाड़ी समाज की एकजुटता आवश्यक है. अभी वर्तमान समय में कोरोना महामारी को लेकर लोगों को जागरूक करने का कार्य विगत वर्षों से निरंतर की जा रही है. उन्होंने बताया कि कोरोना का भय अभी समाप्त नहीं हुआ है. जो लोग अभी वैक्सीन नहीं लिए हैं उनको वैक्सीन लेने के लिए प्रेरित किया जा रहा है. वहीं ठंड को देखते हुए लोगों को बिना काम के घर से नहीं निकलने व गर्म कपड़ा पहनने के साथ-साथ घर में अलाव जलाने को लेकर भी लोगों को प्रेरित किया जा रहा है.
(रिपोर्ट:- सुनीत साना)
पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....








