छात्रों को लूटने वाले कुलपति को अभिलंब हटाया जाए - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

28 दिसंबर 2021

छात्रों को लूटने वाले कुलपति को अभिलंब हटाया जाए

मधेपुरा: बिहार के सभी विश्विद्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर सोमवार को ऑल इंडिया स्टुडेंट यूनियन के द्वारा भूपेंद्र नारायण मंडल विश्विद्यालय मुख्य द्वार पर बिहार के राज्यपाल, मुख्यमंत्री व भूपेंद्र नारायण मंडल विश्विद्यालय के कुलपति का पुतला दहन किया गया. जिसका नेतृत्व विश्विद्यालय अध्यक्ष सौरभ कुमार ने किया. मौके पर मौजूद यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ई. मुरारी ने कहा कि मोटी रकम लेकर बिहार के विश्वविद्यालयों में उत्तरप्रदेश से कुलपति लाया गया है जो बिहार के शिक्षा वेवस्था को बर्बाद करके रख दिया है और हमारे बिहार के छात्रों के भविष्य बनाने वाले पैसों को लूटा लिया है ऐसे कुलपतियों को अविलंब हटाया जाय. 

बिहार के मुख्यमंत्री खुद लागातार पैसों की उगाही में साथ दे रहे हैं यह अत्यंत दुखद है अगर इस पर रोक नही लगेगा तो वो दिन दूर नही है जब बिहार को बर्बाद करके कुछ संघी विचार धारा के लिए लोग चौपट करके रख देगा. भूपेंद्र नारायण मंडल विश्विद्यालय में लागातार नामांकन से लेकर रिजल्ट तक मे भ्रष्टाचार चरम पर है लागातार यहाँ के कई प्राचार्यो का ऑडियो तक वायरल हो चुका है कि लेकिन अभी तक कोई करवाई नही हुई है अगर अविलंब कारवाई नही हुई तो हमलोग आंदोलन को बाध्य हो जाएंगे.  
प्रदेश उपाध्यक्ष अंशु यादव व चंदन कुमार ने कहा कि विगत दिनों भूपेंद्र नारायण मंडल विश्विद्यालय में पीजी का रिजल्ट घोषित हुआ है जिसमें मनमानी रूप से रिजल्ट घोषित किया गया और जो छात्र रेगुलर विश्विद्यालय में क्लास किया है उसे फैल कर दिया गया है और जो छात्र कभी भी विश्विद्यालय नही आये हैं वो मनी ओर हनी का खेल खेलकर टॉपर हो गए हैं और इस कुकर्म को विश्विद्यालय में तैनात बिहारी शिक्षक जो बिहार से बाहर के आये हैं वही लोग ये घिनौनी हरकत किया है अगर विश्विद्यालय के खुलने से पहले पीजी के रिजल्ट में सुधार व बिहार से बाहर के शिक्षकों को हटाया नही गया तो ऑल इंडिया स्टूडेंट यूनियन विश्विद्यालय को नए साल में खुलने नही देगी. पुतला दहन में पुष्पक कुमार, विकास कुमार, गौतम कुमार, विवेक कुमार,अमन कुमार, राजा कुमार, ओम कुमार, हिमांशु कुमार, अमोद कुमार,अंकेश कुमार आदि दर्जनों छात्र नेता मौजूद थे.
(रिपोर्ट:- ईमेल) 
पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....

Post Bottom Ad

Pages