मधेपुरा: कला संस्कृति एवं युवा विभाग बिहार सरकार एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वाधान में आगामी 28 एवं 29 दिसंबर को जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन कलाभवन मधेपुरा में किया जाएगा. जिसके लिए पिछले कई दिनों से जिले के कलाकारों की पंजीयन की प्रक्रिया बीपी मंडल इंदौर स्टेडियम में किया जा रहा था जो रविवार को समाप्त हो गया. जिला स्तरीय युवा उत्सव का उद्घाटन 28 दिसंबर को स्थानीय कला भवन में जिला अधिकारी श्याम बिहारी मीणा के द्वारा किया जाएगा. जिसके बाद पहले दिन शास्त्रीय नृत्य, शास्त्रीय गायन, शास्त्रीय वादन और वक्तृता में प्रतिभागी अपनी प्रस्तुति देंगे.
वही दूसरे दिन 29 दिसंबर को समूह गायन, समूह लोक नृत्य, एकांकी नाटक, हारमोनियम वादन, सुगम संगीत, लोकगाथा, लोकगीत समूह, लोकगीत, वायलिन वादन, सारंगी वादन, संतूर वादन, शहनाई पखवाज, ध्रुपद, धमाड आदि विधाओं में प्रतिभागी अपनी प्रस्तुति देंगे. जबकि मंच संचालन संगीत शिक्षिका शशिप्रभा जयसवाल करेंगी. बता दें कि अपनी विधा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी आगामी 5, 6 और 7 जनवरी को आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय युवा उत्सव सहरसा में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे.
वहीं जिन कलाकारों ने युवा उत्सव में अपना पंजीकरण करवाया है वह अपनी बेहतर प्रस्तुति देने के लिए दिन-रात एक मेहनत कर रहे हैं. ताकि जिले में प्रथम स्थान प्राप्त कर जिले का प्रथम प्रतिनिधित्व कर सके.
(रिपोर्ट:- गरिमा उर्विशा)
पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....








