सहरसा: रक्तदान जागरूकता सेवा समिति सहरसा के संस्थापक गणेश कुमार भगत के नेतृत्व में महिलाओं के महावारी में उपयोग होने वाले सैनिटरी पैड का निशुल्क वितरण सदर अस्पताल सहरसा में किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ सेवा निवृत प्राचार्य डाक्टर रेणु सिंह ने महिलाएं को संक्रमण से बचने के लिए माहवारी के समय सैनिटरी पैड का उपयोग के लिए महिलाएं को जागरूक किया. साथ ही इससे जुड़ी जानकारी उपस्थित महिला को स्वच्छ रखने की सलाह दी.
उन्होंने कहा कि मासिक धर्म में स्वयं को स्वच्छ रखकर गंभीर बीमारियों से बचा जा सकता है. सभी महिलाओं का इसका प्रयोग करना चाहिए. गंदा पकड़ा आदि के प्रयोग से संक्रमण होने का डर बना रहता है. वहीं सभी ने एक स्वर से मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता का पूरा ध्यान रखने का संकल्प भी लिया. रक्तदान जागरूकता सेवा समिति के सक्रिय सदस्य अरविंद लाल कर्ण, दिनेश कुमार, प्रदीप कुमार प्रेम, ऋतु राज निशा इंदु सिंह, गणेश कुमार भगत कविता कुमारी ने 700 सैनिटरी पैड निशुल्क वितरण कर हर महिलाएं को स्वच्छ रहने के लिए जागरूक किया.
(रिपोर्ट:- रामानन्द कुमार)
पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....








