एक लाभुक को सौंपी गई एंबुलेंस की चाबी - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

7 जनवरी 2022

एक लाभुक को सौंपी गई एंबुलेंस की चाबी

मधेपुरा: कोरोना संक्रमण के इस दौर में सरकार किसी भी स्थिति में स्वास्थ्य सुविधाओं में लगातार इजाफा करने के जतन कर रही है. इसके तहत अब मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना से सूबे के सभी प्रखंडों में दो एंबुलेंस इच्छुक व्यक्ति को रोजगार के लिए दिए जाएंगे. लाभ अनुसूचित जाति और जन जाति के योग्य उम्मीदवार को दिया जाएगा. इस सिलसिले में शुक्रवार वीडिओ कलावती कुमारी ने सदर प्रखंड के बालम गढ़िया  निवासी लाभुक मो. जाकिर को प्रखंड कार्यालय परिसर में (एंबुलेंस) वाहन की चाबी सौंपी. 

वीडिओ ने कहा कि कोरोना के तीसरी लहर को ध्यान में रखते हुए लाभुकों को स्वरोजगार के तहत एंबुलेंस का वितरण किया जा रहा है. एंबुलेंस मिलने से अब ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को अस्पताल जाने में परेशानी नहीं होगी. उन्होंने बताया कि सदर प्रखंड के बालम गढ़िया निवासी मो. अदालत के पुत्र मो. जाकिर को एंबुलेंस सौंपी गयी. बता दें कि कोरोना काल में एंबुलेंस की समस्या होने के बाद मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना में एंबुलेंस को भी शामिल किया गया है.  
जिले के 13 प्रखंडों में से प्रत्येक प्रखंडों में दो-दो एंबुलेंस की खरीद किए जाने का प्रविधान किया किया गया है. इसमें से अबतक मात्र एक लाभुकों को हीं योजना का लाभ मिला है. जिले के 13 प्रखंडों में कुल 26 एंबुलेंस खरीद का लक्ष्य निर्धारित किया गया. इस आयोजना के तहत 50 फीसदी अनुदान पर लाभुक को वाहन दिया जा रहा है.
(रिपोर्ट:- सुनीत साना) 
पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....

Post Bottom Ad

Pages