राष्ट्रीय युवा उत्सव में बिहार की नहीं होगी भागीदारी - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

7 जनवरी 2022

राष्ट्रीय युवा उत्सव में बिहार की नहीं होगी भागीदारी

मधेपुरा: कोरोना संक्रमण के चलते बिहार के युवा कलाकारों का दल पुडुचेरी में 12 जनवरी से स्वामी विवेकानंद की जयंती पर आयोजित होने वाले 25वें राष्ट्रीय युवा उत्सव में शामिल नहीं होगा. बिहार सरकार के कला संस्कृति विभाग ने यह फैसला कर लिया है. इसकी विधिवत सूचना केंद्र सरकार को भेज दी गई है. कला संस्कृति विभाग की निदेशक (सांस्कृतिक कार्य) करुणा कुमारी ने इसको लेकर भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालयो के संयुक्त सचिव नितेश कुमार मिश्रा को पत्र भेजकर स्पष्ट कर दिया है कि कोरोना के चलते 25वें राष्ट्रीय युवा उत्सव में बिहार राज्य की भागीदारी नहीं हो सकेगी.  
निदेशक ने कहा है कि सरकार के गृह विभाग (विशेष शाखा) द्वारा बिहार राज्य में पिछले कुछ दिनों में कोरोना पॉजिटिव मामलों की संख्या में अप्रत्याशित वृद्धि के कारण विभिन्न प्रतिबंध लगाए गए हैं. इसी के आलोक में 6 से 8 जनवरी तक होने वाले राज्य युवा उत्सव 2021 को भी स्थगित किया गया है. राज्य युवा उत्सव में विभिन्न प्रतियोगी विधाओं वाले कलाकारों को ही राष्ट्रीय युवा उत्सव में बिहार के प्रतिनिधित्व का मौका मिलना था. आमतौर पर 70 से 80 युवा कलाकारों को यह गौरव प्राप्त होता रहा है परंतु कोरोना संक्रमण के चलते नेशनल की सहभागिता से बिहार के युवा वंचित रह जायेंगे. 
(रिपोर्ट:- सुनीत साना) 
पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....

Post Bottom Ad

Pages