पटना: रंग- गुलाल उड़ाने के साथ होली के पारंपरिक गीतों पर लोगों ने जमकर मस्ती की. बुधवार को मिश्रा सोशल स्किल्स क्लब के आदित्य कृष्णा ने स्वंसेवी के साथ मिलकर होली मिलन समारोह का आयोजन स्लम बस्ती में किया. जहां टीम मिश्रा सोशल स्किल्स क्लब लगातार निशुल्क शिक्षा कार्यक्रम चला रही है. संस्था के सदस्य शिव ने कहा कि स्लम के बच्चो के साथ होली मनाना हमारे लिए किस्मत की बात है. जहा आज पूरी दुनिया इलेक्ट्रॉनिक उपकरण के साथ व्यस्त है.
वही ये बच्चे प्यार और सम्मान के साथ गुलाल का प्रयोग हमारे साथ करते है यह हमारे लिए बहुत ही सौभाग्य की बात है. यह अनोखा पहल टीम के द्वारा मीठापुर के पास कैलाशनगर में किया गया. जहां स्लम के सैकड़ों बच्चे के साथ संस्थान के दर्जनों सदस्यों ने अपना कीमती समय दिए और बच्चो के साथ बहुत ही पारंपारिक तरीके से तरीके होली मनाया. जिसमे बच्चो को गुलाल लगाकर उन्हें मिठाई और खाने की सामग्री बांटी गई. साथ ही लोगो ने होली के गानों पर साथ बच्चों खूब मस्ती की.
मौके पर सिंगर प्रदीप, सुमन सौरभ (कलमगार), दिग्विजय, अमित पांडेय, किशन राज, मुस्कान, विकाश, बॉबी गोस्वामी, प्रहलाद, करिश्मा सहाय, आदित्य कृष्णा, निशी मिश्रा और तमाम सदस्य मौजूद रहे.
(रिपोर्ट:- ईमेल)
पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....








