हथियार से लैस अपराधियों ने कलेक्शन एजेंट से लूटी 95 हजार - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

9 अप्रैल 2022

हथियार से लैस अपराधियों ने कलेक्शन एजेंट से लूटी 95 हजार

छातापुर: थानाक्षेत्र में एस एच 91 पर रामपुर के समीप शनिवार अपराह्न हथियारबंद अपराधियों ने रोड डकैती की घटना को अंजाम दिया है. आधा दर्जन की संख्या में रहे अपराधियों ने सहरसा से फारविसगंज जा रही बस को आगे से घेर लिया और अंदर घुसकर सवारी से लूटपाट करने के बाद अग्नेयास्त्र लहराते मौके से भाग निकला, लूटपाट के दौरान अपराधियों ने दहशत फैलाने की नियत से फायरिंग भी की, दिन दहाडे हुई इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है, सुचना के बाद थाना पुलिस घटना स्थल पर पहुँचकर छानबीन कर रही है. बताया जाता है कि सहरसा से फारविसगंज जा रही यदूवंशी बस करीब दो बजे छातापुर बस पडाव से खुली थी. 

घटना स्थल से पूर्व रास्ते में दो जगह दो अपराधी सवारी बनकर बस में चढे थे. जबकि दो बाईक पर सवार चार अपराघियों ने हरिहरपुर और रामपुर के बीच बस को आगे से घेर लिया, जिसके बाद हवाई फायरिंग कर सभी अपराधी हथियार लहराते बस के अंदर घुस गये. फिर सवारियों से लूटपाट करने के बाद बेखौफ होकर मौके से फरार हो गए. लूटपाट के शिकार हुए पिडीत में एक दवा एजेंसी के कर्मी भी हैं, जिनसे 95 हजार रूपये की लूट हुई है, पिडीत कर्मी प्रमोद कुमार मल्लिक ने घटना की पुरी जानकारी दी. उन्होने बताया कि वे जनता डिस्ट्रीब्यूटर्स के कर्मी हैं और छातापुर बाजार में वसुली के बाद बस से फारविसगंज जा रहे थे.  
बताया कि लूटपाट के दौरान अपराधी के द्वारा फायरिंग किये जाने से सभी सवारी दहशत में आ गए थे. जिसके कारण कोई भी सवार अपराधियों का विरोध नहीं कर सके. बताया कि एक अन्य व्यक्ति से भी लूटपाट हुई लेकिन वह बस के साथ फारविसगंज की ओर निकल गया. इधर फारविसगंज से बस लेकर छातापुर पहूंचे चालक संतोष कुमार ने बताया कि बीआर 43 एफ 1690 नंबर की बस लेकर फारविसगंज जा रहे थे. रामपुर के समीप अपराधियों ने उनके कनपटी में पिस्तौल सटाकर बस बंद करने की धमकी दी. जिसके बाद अपराधियों ने दहशत फैलाने की नियत से हवाई फायरिंग कर दी. जिसके कारण उन्हे बस रोकना पड़ा. 
(रिपोर्ट:- सोनू कुमार भगत) 
पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....

Post Bottom Ad

Pages