रामनवमी पर निकली भव्य शोभायात्रा, गूंजे जय श्रीराम के नारे - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

11 अप्रैल 2022

रामनवमी पर निकली भव्य शोभायात्रा, गूंजे जय श्रीराम के नारे

मुरलीगंज: जिलेभर में श्री रामनवमी पर्व धूमधाम से मनाया गया. नगर समेत सभी स्थानों पर भगवान श्रीराम की शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें भजन कीर्तन पर लोग नाचते गाते हुए चल रहे थे. शोभायात्रा में जयश्रीराम के नारे लगाए गए. वहीं रामनवमी पूजा समिति भतखोड़ा बाजार की ओर से भतखोड़ा बाजार में भव्य शोभायात्रा निकाली गई. शोभायात्रा का शुभारंभ राष्ट्रीय बजरंगदल के जिला अध्यक्ष सौरभ यादव ने फीता काटकर किया. जिसमें अविनाश कुमार सिंह, रवि सोनी, सुधीर यादव, पंकज, अंकुश, बाबुल, दिलखुश, विवेक सिंह, बिट्टू, कैलाश, सूरज, डेविड, दुर्गा, ऋषभ, चंदन, मिथुन, रजनी एवं हजारों की संख्या में रामभक्त शामिल हुए. मुरलीगंज अंचल अधिकारी मुकेश कुमार सिंह, मुरलीगंज राजस्व अधिकारी विजय प्रताप सिंह, मुरलीगंज थानाध्यक्ष राजकिशोर मंडल, भतखोड़ा पंचायत के मुखिया पति रतन सिंह आदि शामिल होकर शोभायात्रा को शांतिपूर्ण संपन्न करवाया. 
(रिपोर्ट:- चिराग कुमार शाह) 
पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....

Post Bottom Ad

Pages