डॉ. दीनानाथ मेहता ने ली जदयू की सदस्यता - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

17 अक्टूबर 2022

डॉ. दीनानाथ मेहता ने ली जदयू की सदस्यता

मधेपुरा: रविवार को जदयू के सदस्यता अभियान 2022-2025 के तहत जनता दल यूनाइटेड शिक्षा प्रकोष्ठ के बिहार प्रदेश महासचिव प्रो. अभिषेक कुशवाहा के हाथों जदयू शिक्षा प्रकोष्ठ बिहार के पूर्व प्रदेश महासचिव सह ऐसोसिएट प्रोफेसर डिप्टी रजिस्ट्रार बीएनएमयू डाॅ. दीनानाथ मेहता ने जदयू की सदस्यता ली. डॉ. दीनानाथ मेहता ने कहा है कि पार्टी के सदस्यता अभियान के तहत जदयू की सदस्यता ली है और समाज के सभी वर्गो के शिक्षाविदो को पार्टी की सदस्यता लेने के लिए प्रेरित कर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बिहार मे अभूतपूर्व कार्यो को बताया भी जायेगा. 

जिसमें शिक्षा प्रकोष्ठ द्वारा शिक्षाविदो एवं शिक्षा से जुड़े सभी समुदाय के लोगो को सदस्यता दिलाई जायेगी और निर्धारित लक्ष्य को पूरा किया जायेगा. इस अवसर पर प्रदेश महासचिव प्रो.अभिषेक कुशवाहा ने कहा कि पूरे जोर-शोर से सदस्यता अभियान की शुरुआत की गई है और समाज के सभी वर्गो के शिक्षाविदो के बीच इस अभियान को चलाया जा रहा है. सरकार की उपलब्धियां बताकर लोगो को सदस्य बनने के लिए प्रेरित किया जा रहा है और ज्यादा से ज्यादा लोगो को सदस्यता दिलाकर पार्टी के विचारधारा से जोड़ा जा रहा है. 

जातीय राजनीति से ऊपर उठकर नीतीश कुमार काम करते है इसलिए राज्य के सभी लोगो का न्याय के साथ विकास होता है. साथ में विश्वविद्यालय छात्र जदयू नेता निखिल सिंह यादव मौजूद रहे. 
(रिपोर्ट:- ईमेल) 
पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....

Post Bottom Ad

Pages