जिला स्तरीय युवा उत्सव में 300 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

17 अक्टूबर 2022

जिला स्तरीय युवा उत्सव में 300 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया

मधेपुरा: युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के अधीन संचालित नेहरू युवा केंद्र की ओर से टीपी कॉलेज सभा भवन में जिला स्तरीय युवा उत्सव-2022 का आयोजन किया गया। जिला स्तरीय युवा उत्सव का उद्घाटन बीएनएमयू के कुलपति डॉ. आरकेपी रमण, एडीएम रविन्द्र प्रसाद सिंह, समाजसेवी साहित्यकर डॉ. भूपेंद्र मधेपुरी, प्रधानाचार्य डॉ. कैलाश प्रसाद यादव, डॉ. अशोक कुमार सहित अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कुलपति ने कहा कि युवा ही देश कर्णधार होते हैं. भारत में प्रतिभावान युवाओं की कमी नहीं है. आज पूरा विश्व भारत की ओर देख रहा है. युवाओं को आगे आकर भारत को विकसित राष्ट्र बनाना होगा. 

कुलपति ने कहा कि प्रतियोगिता में हार जीत लगी रहती है. असफलता से घबराना नहीं चाहिए, लक्ष्य निर्धारित कर मेहनत करें सफलता जरूर मिलेगी. उन्होंने कहा कि जीवन में सीखने का कोई अंत नहीं है आजीवन हम कुछ ना कुछ नया देखते रहते हैं. एडीएम रविंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि नेहरू युवा केंद्र द्वारा आयोजित युवा उत्सव सराहनीय है. इस तरह के कार्यक्रम से युवाओं के व्यक्तित्व का विकास होता हैै. पूर्व मंत्री आलोक रंजन ने कहा कि युवा ही राष्ट्र का संरचनात्मक और कार्यात्मक ढांचा हैै. राष्ट्र का भविष्य युवाओं के सर्वांगीण विकास में निहित है. अतिथियों का स्वागत व कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला युवा अधिकारी हुस्न जहां ने की. 

स्वागत भाषण देते हुए जिला युवा अधिकारी ने कहा कि नेहरू युवा केंद्र युवाओं के विकास के लिए कृत संकल्पित है. कार्यक्रम को विवि के एनएसएस समन्वयक डॉ. अभय कुमार, विकास पदाधिकारी डॉ. ललन प्रसाद अद्री ने संबोधित किया. इस दौरान मंच संचालन स्काउट गाइड के जिला प्रशिक्षण आयुक्त जयकृष्ण यादव ने किया. 

नेहरू युवा केंद्र द्वारा आयोजित जिला स्तरीय युवा उत्सव -2022 के विभिन्न प्रतियोगिता में 15 से 29 वर्ष के करीब 300 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया. भाषण चित्रकला, मोबाइल फोटोग्राफी, युवा संवाद, कविता लेखन और सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल प्रतिभागियों का मूल्यांकन निर्णायक मंडल के द्वारा किया गया. भाषण प्रतियोगिता में राजू सनातन प्रथम, अंशु कुमार द्वितीय और पलक राज ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।कविता लेखन में शिवानी कुमारी प्रथम, जागृति कुमारी द्वितीय और संदीप कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया. पेंटिंग प्रतियोगिता में दीया प्रथम, संतोष कुमार द्वितीय और प्रशस्ति ने तृतीय स्थान प्राप्त किया. 


इसी तरह समूह लोग नृत्य में विकास कुमार एवं साथी प्रथम, पल्लवी कुमारी एवं साथी द्वितीय तथा हिंदी केंद्र सफलता कंपटीशन मधेपुरा छात्रों ने तृतीय स्थान प्राप्त किया. युवा संवाद में आदित्य कुमार प्रथम, सुशांत कुमार द्वितीय और गुलशन कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया. फोटोग्राफी में मनदीप कुमार प्रथम, आशीष कुमार द्वितीय और शुभम विवेक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया. सभी सफल प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया. इस मौके पर सीनेट सदस्य रंजन यादव, स्वदेश यादव, जटाशंकर कुमार, एनवाईवी नीतीश कुमार, सौरभ कुमार, बाबू साहब, ऋषभ रंजन, लक्ष्मी रानी, स्वाति जोशी सहित काफी संख्या अतिथि व प्रतिभागी मौजूद थे.

(रिपोर्ट:- मनीष कुमार) 

Post Bottom Ad

Pages