विश्व पटल पर डॉ कलाम भारत की पहचान - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

15 अक्टूबर 2022

विश्व पटल पर डॉ कलाम भारत की पहचान

मधेपुरा: भारत रत्न डॉ कलाम की जयंती मधेपुरा में वाम छात्र संगठन एआईएसएफ द्वारा मनाई गई इस मौके पर डॉ कलाम की तस्वीर पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया गया।संगठन के राष्ट्रीय परिषद् सदस्य सह बीएनएमयू प्रभारी हर्ष वर्धन सिंह राठौर ने कहा कि भारत का सौभाग्य रहा कि उसकी गोद में डॉ कलाम जैसी प्रतिभा पला,बढ़ा और भारत की पहचान बन गया. मिसाइल मैन,जनता के राष्ट्रपति, सबके राष्ट्रपति के नाम से चर्चित डॉ कलाम ने अपनी कार्यशैली से राष्ट्रपति की परिभाषा ही नहीं बदली बल्कि राष्ट्रपति को जनता के करीब ला दिया. 

इक्कीसवीं सदी में योजनाओं के साथ भारत की कल्पना उनके जीवन का बड़ा लक्ष्य रहा उसे पूरा करना वर्तमान पीढ़ी का दायित्व है।पूर्व छात्र नेता शम्भु क्रांति ने इस मौके पर कहा कि भारत में जो कुछ इनी गुनी हस्ती अजातशत्रु के रूप में स्थापित हुई डॉ कलाम उसी दुर्लभ कड़ी के हिस्सा रहे. बच्चो से उनका लगाव व उन्हें प्रेरित करने की कला स्मरणीय हैै. कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए संगठन के राज्य परिषद सदस्य सौरभ कुमार ने कहा कि विज्ञान व शक्ति के क्षेत्र में डॉ कलाम ने भारत को विश्व मंच पर स्थापित किया जिसका श्रेय संघर्ष के बल पर प्राप्त उनकी सफलता रूपी प्रतिभा हैै.

वैज्ञानिक, राष्ट्रपति के साथ साथ बतौर शिक्षक भी वो काफी सक्रिय रहे और यह संयोग भी है कि लेक्चर देते समय ही राष्ट्रपति प्रत्यासी बनने की सूचना मिली और लेक्चर देते समय ही अचानक मौत हो गई. उनके बताए रास्ते के अनुसरण की जरूरत है. इस मौके पर दिलखुश, विक्रम, अक्षय, लक्ष्मण, ललन, अमन, सुमन, उमाशंकर यादव, संतोष मुखिया, बुटिश स्वर्णकार, अक्षुदेव, रतनेष, राहुल, मयंक, अमन आदि उपस्थित रहे. 
(रिपोर्ट:- ईमेल) 
पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....

Post Bottom Ad

Pages