एकजुट होकर सड़क पर उतरकर लड़ाई लड़ने का लिया संकल्प - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

17 अक्टूबर 2022

एकजुट होकर सड़क पर उतरकर लड़ाई लड़ने का लिया संकल्प

मधेपुरा: अत्यंत पिछड़ा वर्ग संघर्ष मोर्चा द्वारा ईबीसी को नगर निकाय में आरक्षण से दूर करने की साजिश को लेकर रविवार को वेद व्यास कॉलेज में बैठक आयोजित की गई. बैठक में सभी ने एकजुट होकर सड़क पर उतरकर लड़ाई लड़ने का संकल्प लिया. बैठक की अध्यक्षता कर रहे उत्तीमलाल मुखिया ने कहा कि ईबीसी में आरक्षण समाप्त करने की मंशा के खिलाफ एक सोची समझी राजनीति है. जिसे हमलोग अब समझ चुके हैं. उन्होंने कहा कि ऐसे किसी भी चेहरे को बर्दास्त नहीं करेंगे तो आरक्षण को समाप्त करने की साजिश रच रहे हैं. वहीं उन्होंने सभी पार्टियों को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर इसका जमकर विरोध नहीं हुआ तथा पुन: बहाल नहीं किया गया तो राज्य के 42 फीसदी ईबीसी समाज ऐसे दल के चेहरे को पर्दाफास करेगी तथा कभी भी उसे सत्ता नसीब नहीं होगा. 

शिक्षाविद् हरिचंद्र मंडल ने कहा कि आरक्षण हटाने का मतलब है कि संविधान से छेडछाड़ करना. उन्होंने कहा कि ऐसे तत्व विगत एक दशक में सक्रिय हो गये हैं जो ईबीसी को समाज के मुख्य धारा में देखना नहीं चाहती है. ऐसे लोगों की मंशा को सफल नहीं होने दिया जाएगा. जाप नेता अनिल कुमार अनल ने कहा कि अतिपिछ़ड़ा वर्ग को आरक्षण से दूर करने के पिछे सरकारी की गलत मंशा की बू आती है. अधिवक्ता नरेश शर्मा ने कहा कि ईबीसी के हक में आरक्षण को बहाले करें, सरकार नहीं तो 74 आंदोलन को याद कर लें. 

वेदव्यास कॉलेज के प्रार्चाय डॉ. आलोक कुमार ने कहा कि सरकार चाहती तो कोर्ट ईबीसी आरक्षण के विरोध में फैसला नहीं सुनाती है. यह सब सरकार की ओर से कमजोर दलील की वजह से हुआ है. एकवंशी के संयोजक मानसचंद्र सेतू ने कहा कि जो भी दल के लोग पर्दे के पीछे से गेम कर रही है, ईबीसी समाज उसको छोड़ेगा नहीं. उसकी राजनीति हस्ती मिटा दी जाएगी. पार्षद प्रतिनिधि सुनिल आर्टस ने कहा कि राज्य हो या देश 42 फीसदी ईबीसी समाज को अब दरकिनार कर कोई राजनीतिक दल सत्ता तो क्या विपक्ष के लायक नहीं रहेगा. 

उपमुखिया प्रतिनिधि सुरज कुमार ने कहा कि कहा कि 42 फीसदी ईबीसी समाज को हासिए पर रखने की साजिश सभी लोग कर रहे हैं. इसमें सभी पार्टी के कई ऐसे चेहरे हैं जो पर्दे के आड़ में इस खेल को अंजाम दे रहे हैं. रविन्द्र ठाकुर ने कहा कि अति पिछ़ड़ा समाज आगे की लड़ाई को अंजाम तक पहुंचाने के लिए तैयार हो जाए. इसके लिए हर तरह की कुर्बानी देनी होगी. वेदानंद शर्मा ने कहा कि नगर निकाय में ईबीसी को आरक्षण से मुक्त करना एक शुरूआत है, इसमें अगर साजिशकर्ता सफल हो गये तो फिर पंचायत चुनाव में खेला करेंगे. 

मौके पर जय कुमार गुप्ता, अमित कुमार राजा, रामजी साह, रवि कुमार, सुमित कुमार, गणेश कुमार, पवन कुमार, उपेन्द्र प्रसाद मंडल, शालिग्राम मंडल, सरयुग मंडल, बेचन, चंदन कुमार, हरेराम कुमार मेहता, करमदेव मंडल, नन्दु मुखिया आदि मौजूद थे. 
(रिपोर्ट:- ईमेल) 
पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....

Post Bottom Ad

Pages