विभागाध्यक्ष को लेकर कुलपति को सौंपा ज्ञापन - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

15 दिसंबर 2022

विभागाध्यक्ष को लेकर कुलपति को सौंपा ज्ञापन

मधेपुरा: जदयू शिक्षा प्रकोष्ठ बिहार के प्रदेश महासचिव प्रो. अभिषेक कुशवाहा एवं विश्वविद्यालय छात्र जदयू नेता निखिल सिंह यादव ने बीएन मंडल विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति डॉ. आरकेपी रमण एवं अध्यक्ष छात्र कल्याण पदाधिकारी राजकुमार सिंह को मांग पत्र सौंपा गया है. जिसमें कहा गया है मनोविज्ञान पीजी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. एम आई रहमान के द्वारा पूर्व में विश्वविद्यालय पर अपमानजनक टिप्पणी की गई थी. जिसमें विश्वविद्यालय को चाय का ढाबा बोला गया था और मनोविज्ञान विभाग के द्वारा पीएचडी के सीटो को दबाया गया है उसे नहीं दिखाया गया है. 

मनोविज्ञान पीजी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ.एम आई रहमान को तत्काल पद से हटाने को लेकर मांग की गई थी. लेकिन अभी तक उनको हटाया नही गया है. मांग के उपरांत पीएचडी सीट को लेकर तीन सदस्यीय टीम गठित कर गई थी. जिसकी जांच रिपोर्ट की अभी तक कोई सूचना नही दी गई है. अगर उक्त मांग को पूरा नही किया जाता है तो जदयू शिक्षा प्रकोष्ठ बिहार के द्वारा इस मामले की जानकारी राज्य सरकार, राजभवन, हाई कोर्ट को दी जायेगी और आवश्यक कार्रवाई को लेकर पत्र लिखा जायेगा. इस मामले मे विश्वविद्यालय के ऊपर आपत्तिजनक बयान से विश्वविद्यालय की गरीमा को तार तार किया गया है और पीएचडी के सीटो को दबाकर छात्र के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया गया. 
ऐसे पदाधिकारी को तत्काल हटाते हुए इस मामले की जांच अविलंब करा उक्त पदाधिकारी पर कारवाई की जाए और वस्तुस्थिति को सबके सामने लाया जाए. मांग के 72 घंटे में पूरा नही होने की स्थिति में जदयू शिक्षा प्रकोष्ठ बिहार एवं छात्र जदयू आन्दोलन करने को बाध्य होगी. मौके पर कोमल कुमार उपस्थित रहे.
(रिपोर्ट:- ईमेल) 
पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....

Post Bottom Ad

Pages