नया साल संकल्प व संघर्ष के सहारे बदलाव का साल होगा - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

1 जनवरी 2023

नया साल संकल्प व संघर्ष के सहारे बदलाव का साल होगा

मधेपुरा: वाम छात्र संगठन एआईएसएफ के बीएनएमयू प्रभारी सह एआईवाईएफ जिला अध्यक्ष हर्ष वर्धन सिंह राठौर ने कहा 2023 शुरू होने के अवसर पर कहा कि नया साल संकल्प व संघर्ष के सहारे बदलाव का साल होगा. संगठन का प्रयास होगा कि नए साल में नए जोश व उमंग के साथ संकल्प को साकार किया जाएगा. मधेपुरा के जिला बनने के बाद गजेटियर प्रकाशन नहीं होने के कसक को दूर करने, समाहरणालय के समीप स्थित केंद्रीय पुस्तकालय को दुरुस्त करने, करोड़ों की लागत से निर्मित आडिटोरियम व्यवस्थित करने की मुहिम छेड़ी जायेगी जिला मुख्यालय को सुंदर व स्वच्छ बनाने की सामूहिक पहल का प्रयास किया जाएगा. 

वहीं शैक्षणिक माहौल बनाने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा. विशेषकर मधेपुरा से शिक्षामंत्री होने का जिला को अधिक से अधिक लाभ मिले इसकी हरसंभव कोशिश की जाएगी. राठौर ने कहा कि नया साल एक तरह से विगत दो वर्षों में कोरोना के तांडव से हुई नुकसान से पूरी तरह बाहर आने का भी साल होगा. उन्होंने कहा कि सबकी कामना रहेगी की फिर से वैसा त्राहि का दौर न लौटे. वहीं जिले में कलाकारों के सम्मान को ठेस पहुंचाने व उचित टीए, डीए से वंचित करने की साजिश पर संगठन कलाकार हित में हर संभव प्रयास करेगा. 
(रिपोर्ट:- ईमेल) 
पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....

Post Bottom Ad

Pages