नए साल के जश्न में डूबे लोग, आतिशबाजी के साथ रात को धूमधाम से किया 2023 का स्वागत - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

1 जनवरी 2023

नए साल के जश्न में डूबे लोग, आतिशबाजी के साथ रात को धूमधाम से किया 2023 का स्वागत

छातापुर: युवाओं ने बड़ों के मार्गदर्शन में शनिवार की रात साल 2022 की विदाई व नए साल 2023 के स्वागत में कार्यक्रम आयोजित किए. जिसके तहत नए साल का जश्न अलग अंदाज में धूमधाम से मनाया. शनिवार की रात के 12 बजते ही युवाओं ने 501 दीप जलाकर बीते साल 2022 को विदाई दी. वही केक काटकर जोर शोर से नए साल 2023 का स्वागत किया. इक्स दौरान युवाओं ने आतिशबाजी कर हैप्पी न्यू ईयर की एक दूसरे को बधाई दी. इस दौरान सुरीली धून में युवाओं ने नए साल से जुड़े गीतों की रिकॉडिंग बजाकर उनपर थिरकते भी दिखें. 

छातापुर मुख्यालय बाजार के वार्ड 6 स्थित निर्मल स्टूडियो के सामने की बाई पास की उच्चीकरण हो रही न्यू सड़क पर युवाओं ने न्यू ईयर सेलिब्रेशन कार्यक्रम आयोजित किये थे. जिसमें स्थानीय लोगों ने भी बढ़ चढ़ कर भाग लिया. छातापुर के पत्रकार संजय कुमार भगत व व्यापार मंडल अध्यक्ष गौरी शंकर भगत के नेतृत्व में छातापुर के युवाओं ने यह कार्यक्रम आयोजित किए. जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं की टोली भी शामिल हुए. कार्यक्रम में केक काटकर नए साल के हुए स्वागत के बाद युवाओं की टोली ने सभी शामिल लोगों का मुंह मीठा कॉफ़ी व मिठाई युक्त अल्पाहार से करवाई. 

न्यू ईयर 2023 सेलिब्रेशन के इस कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर पत्रकार संजय कुमार भगत, राहुल कुमार टिंकु, राहुल कुमार गुड्डू, पत्रकार सोनू कुमार भगत, रितेश कुमार भगत, रौशन कुमार, रौशन राज, रंजीत कुमार, अक्षय कुमार, अमित कुमार ठाकुर , बॉबी कुमार सक्रिय बने हुए थे. मौके पर वरिष्ठ पत्रकार निर्मल कुमार सुशील, शंकर कुमार ठाकुर, राजेश कुमार जैन, राजू भगत, हर्ष कुमार, कुक्कू कुमार, तेजस कुमार आदि थे.

(रिपोर्ट:- सोनू कुमार भगत)

पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....

Post Bottom Ad

Pages