मधेपुरा: शहर के बीचो बीच अवस्थित श्री श्री 108 पालकेश्वर नाथ शिव मंदिर सहित अन्य शिव मंदिरों में महाशिवरात्रि का पर्व श्रद्धा, भक्ति व आस्था के साथ मनाया जाएगा. महाशिवरात्रि को लेकर शिव मंदिरों को विशेष रोशनी से सजाया गया है. महाशिवरात्रि को लेकर शिवालयों में कई धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होंगे. शनिवार की शाम जगह-जगह शिव बारात निकाली जाएगी और रात में शिव विवाह का आयोजन किया जाएगा. जिला मुख्यालय के पालकेश्वर शिव मंदिर से भगवान भोलेनाथ की बारात शाम पांच बजे निकाली जाएगी. इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है. शिव मंदिरों में सुबह से ही पुजारियों व आचार्यों के सानिध्य में कई धार्मिक आयोजन शुरू हो गए हैं, जो रात भर चलेगा.
बताया जाता है कि महाशिवरात्रि के दिन जो श्रद्धालु सच्चे मन से भगवान शिव की आराधना करते हैं, उनकी मनोकामना पूरी होती है. शहर में सबसे ज्यादा भीड़ मेन रोड स्थित श्री श्री 108 पालकेश्वर नाथ शिव मंदिर में उमड़ती है. संजय गिरी ने बताया कि शनिवार की शाम 5 बजे शिव की बारात निकाली जाएगी. रात्रि के 8 बजे से 11 बजे तक शिव-विवाह का आयोजन होगा. उन्होंने बताया कि इस आयोजन को सफल बनाने में पूर्व वार्ड पार्षद मुकेश कुमार, पूर्व वार्ड पार्षद प्रतिनिधि नीरज कुमार पिंटू, विक्की विनायक, अमित कुमार, रितेश मोहन झा, मोनू डेंजर, अरुण पेंटर, मिट्ठू गिरी, मनोज साह, संजय गिरी आदि का भरपूर सहयोग मिला है. साथ ही बारात में शामिल होकर बरात को भव्य बनाने के लिए सभी नगर वासियों को आमंत्रित भी किया है.
(रिपोर्ट:- सुनीत साना)
पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....









