अंडर-19 के लिए खिलाड़ियों के चयन की प्रक्रिया शुरू - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

17 मार्च 2023

अंडर-19 के लिए खिलाड़ियों के चयन की प्रक्रिया शुरू

मधेपुरा: बिहार क्रिकेट संघ की ओर से आयोजित होने वाले अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए मधेपुरा जिला क्रिकेट संघ ने टीम के गठन के लिए दो दिवसीय सेलेक्शन ट्रायल की प्रक्रिया शुरू की. जिला क्रिकेट संघ के कोषाध्यक्ष गौरीशंकर \"टुनटुन\" ने बताया कि बीएन मंडल स्टेडियम में यह सेलेक्शन ट्रायल आयोजित किया जा रहा है. सेलेक्शन ट्रायल के पहले दिन मात्र 15 खिलाड़ी इसमें शामिल हुए. 

उन्होंने बताया कि शुक्रवार को भी 10 बजे से खिलाड़ियों का सेलेक्शन ट्रायल लिया जाएगा. उसके बाद खिलाड़ियों की सूची तैयार की जाएगी और चयनित खिलाड़ियों के बीच मैच कराकर टीम तैयार की जाएगी. इस मौके पर जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष भानु प्रताप, संजीव कुमार बंटू, आलोक कुमार, एहसान अंसारी, जीशु कुरैशी, राजेश अमन, राहुल कुमार, कैफी आदि मौजूद थे. 
(रिपोर्ट:- ईमेल) 
पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....

Post Bottom Ad

Pages