ट्रांसफार्मर जलने से सैकड़ों घरों की बिजली गुल - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

17 मार्च 2023

ट्रांसफार्मर जलने से सैकड़ों घरों की बिजली गुल

मधेपुरा: भान टेकठी पंचायत के वार्ड नंबर 01 में स्थित हाई स्कूल के पास का ट्रांसफार्मर जलने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. अभी तक बिजली विभाग के द्वारा कोई भी संज्ञान नहीं लिया गया है. जिससे आक्रोशित लोगों ने जले ट्रांसफार्मर के जमा होकर बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. बता दे कि 13 मार्च को ही ट्रांसफार्मर जलने की सूचना विभाग को दे दी गई है. ट्रांसफार्मर जलने लगभग लगभग 700 परिवार के घरों बिजली बाधित हो गई है. लेकिन अभी तक बिजली विभाग कोई ट्रांसफार्मर बदलने की ओर कोई कार्यवाही नहीं की गई है. जिससे लोगों में काफी रोष व्याप्त है. ग्रामीणों ने बताया कि बिजली न रहने से कामकाज काम रुक गए हैं. खेतों की सिचाई नहीं हो पा रही है. वही जेई अमजद अली ने बताया कि जले हुए ट्रांसफार्मर को बदल कर दूसरा ट्रांसफार्मर लगाया गया था, लेकिन वह कामयाब नहीं हुआ पुनः आज वहां ट्रांसफार्मर भेजा जा रहा है जल्द ही बिजली सप्लाई चालू कर दिया जाएगा. 
(रिपोर्ट:- रामानंद कुमार)
पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....

Post Bottom Ad

Pages