विश्वविद्यालय परिसर से भारी मात्रा में शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

11 जुलाई 2023

विश्वविद्यालय परिसर से भारी मात्रा में शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

मधेपुरा: विश्वविद्यालय को उच्च शिक्षा का मंदिर माना जाता है लेकिन बीएन मंडल विश्वविद्यालय में शिक्षा को छोड़कर अन्य सभी चीजें आपको मिल जाएगी. यह बात इस लिए बोल रहा हूँ कि आए दिन विश्वविद्यालय परिसर में कभी शराब की बोतलें फेंकी हुई मिलती है तो कभी कोरेक्स की बोतलें. हद तो तब हो गई जब विश्वविद्यालय में कार्यरत एक कर्मचारी के  आवास से उत्पाद विभाग की टीम ने भारी मात्रा में शराब बरामद किया. विश्वविद्यालय परिसर में पूर्व से ही अवैध शराब का धंधा धड़ल्ले से किया जा रहा था, लेकिन फिर भी इस बात की सूचना विश्वविद्यालय प्रशासन को नहीं थी या यूँ कहें कि सूचना होने के बाद भी मामले को नजरअंदाज किया जा रहा था.

दरअसल, शनिवार की शाम उत्पाद विभाग की टीम ने विश्वविद्यालय कैंपस स्थित आवासीय परिसर से भारी मात्रा में विदेशी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. उत्पाद अधीक्षक सुरेंद्र प्रसाद ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार की शाम उत्पाद विभाग की टीम ने विश्वविद्यालय कैंपस में रह रहे चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी जयकृष्ण यादव के आवास में छापेमारी की. इस दौरान 101 पीस अवैध विदेशी शराब बरादम किया. साथ ही शराब तस्करी के मामले में जयकृष्ण यादव के बेटे राजीव कुमार को गिरफ्तार किया गया. हालांकि उनका दूसरा बेटा राजेश कुमार फरार हो गया. उन्होंने बताया कि बरामद शराब मेकडोनल्ड नंबर एक है. इस मामले में बीएनएमयू के प्राॅक्टर डॉ. बीएन बवेका ने बताया कि विश्वविद्यालय कैंपस में शराब मिलने की जानकारी मिली है. संबंधित कर्मचारी को शोकॉज किया जाएगा. 
(रिपोर्ट:- मनीष कुमार) 
पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....

Post Bottom Ad

Pages