मधेपुरा: युवा रालोजद बिहार के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रो. अभिषेक कुशवाहा, राजकिशोर कुमार और दीपक कुमार ने राहुल पासवान बीभीएम के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष को प्रदेश संयोजक इंडियन रिसर्च एंड स्कॉलर एसोसिएशन (IRSA) बिहार बनने पर मधेपुरा आगमन पर पुष्पगुच्छ से सम्मानित कर बधाई दिया. प्रो. अभिषेक कुशवाहा ने कहा है कि रिसर्च एंड स्कॉलर एसोसिएशन (IRSA) का प्रदेश संयोजक बिहार बनने पर शोध शोधार्थी के समस्याओ का निदान किया जायेगा शोध के दिशा में अध्यनरत बिहार के युवाओ को बेहतर मार्गदर्शन मिलेगा. जो छात्र-छात्राये शोध के कार्य को करने को इच्छुक होगे उन्हे बढावा मिलेगा.
नवनियुक्त प्रदेश संयोजक राहुल पासवान ने कहा है कि शिक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य करते हुए देश के राजनीतिक में विभिन्न विश्वविद्यालय में जाकर शोधार्थीयो को देश के राजनीति से अवगत कराया जायेगा. जिससे वह सही गलत का फर्क समझ सके. व्यवस्था परिवर्तन करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान समाज को दे सके. जिस तरह बाबा साहेब अम्बेडकर ने कहा कि माई एजूकेशन फोर माई सोसाइटी के तर्ज पर समाज को जाग्रित कर राष्ट्र के निर्माण में अहम योगदान दे. संगठन को पूरे बिहार में मजबूत कर सभी विश्वविद्यालय में प्रतिनिधि नियुक्त कर शोध-शोधार्थी के आवाज को उठाने के लिए एक प्लेटफार्म बनाया जायेगा. उनको प्रदेश संयोजक बनने पर अमित कुमार बीभीएम जिलाध्यक्ष मधेपुरा, मुन्ना कुमार, मनीष कुमार, चुन्ना कुमार, कुन्दन कुमार आदि ने बधाई दिए.
(रिपोर्ट:- ईमेल)
पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....









